For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विव रिचर्ड्स के सामने कोहली ने अनुष्का के लिए बांधे तारीफों के पुल

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली हमेशा कहते आए हैं कि अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी काफी बदली है। यही बात उन्होंने एक बार फिर उस समय दोहराई जब वह विंडीज के पूर्व महान क्रिकेटर सर विव रिचडर्स का इंटरव्यू ले रहे थे। हालांकि पहले तो कोहली उनसे सवाल करते दिखे, लेकिन जब रिचर्ड्स ने अनुष्का को लेकर कोहली से एक सवाल किया तो फिर तारीफों के पुल बंधना शुरू हो गए।

रिचर्ड्स ने जब अनुष्का से जुड़ा एक सवाल किया तो कोहली ने जवाब देते हुए कहा, 'ये(अनुष्का) मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ब्लेसिंग है, इस खेल को खेलने के साथ। सही इंसान मिलना। वो खुद प्रोफेशनल हैं तो उन्हें मेरा स्पेस भी अच्छे से समझ आता है।' कोहली ने आगे कहा कि वो मुझे हमेशा सही रास्ता दिखाती हैं। मैंने उनके साथ रहकर सीखा है कि अगर आप मैदान से बाहर कुछ अच्छा करते हैं तो उसका असर मैदान पर आपकी पर्सनैलिटी पर भी पड़ता है।

बता दें कि कोहली-अनुष्का की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू एड के दौरान हुई। जहां दोनों ने ये एड शूट किया. उस वक्त कोहली भी शानदार फॉर्म में थे और अनुष्का की फिल्में हिट हो रही थीं। दोनों अपनी-अपनी फील्ड में पांव जमा चुके थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। दोनों को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। 2014 में जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर थी तो उस वक्त अनुष्का सपोर्ट करने पहुंची थीं. लेकिन उस वक्त विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। विराट कोहली जल्दी आउट होते नजर आ रहे थे। जिसके बाद विराट कोहली और अनुष्का को आलोचना का सामना करना पड़ा था। काफी उतार चढ़ाव के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में शादी की।

Story first published: Friday, August 23, 2019, 18:35 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+