For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अनुष्का के साथ पहली मुलाकात में नर्वस थे कोहली, सामने आई मजेदार बात

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे चर्चित जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का की है। क्रिकेट फैंस इन दोनों को विरुष्का नाम से भी पुकारते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि इन दोनों की मुलाकात एक शैंरर की एड के समय हुई थी। लेकिन यह नहीं पता होगा कि कोहली ने जब अनुष्का को पहली बार देखा तो उनका क्या रिएक्शन था और शादी का प्लान किसने तैयार किया था। इन सब बातों का खुलासा खुद कोहली ने मेरिकी टेलीविजन स्पोर्ट्स रिपोर्ट्स ग्रैहम बेनसिंगर को दिए एक इंटरव्यू के दाैरान किया।

कोहली ने बताया कि जब वह पहली बार अनुष्का से मिले थे तो काफी नर्वस थे। उनकी और अनुष्का की पहली मुलाकात एक शैंपू की एड शूट के वक्त हुई थी। उन्होंने कहा कि उस वक्त पता भी नहीं था कि इस एड में अनुष्का भी हैं। जब उन्हें इस बारे में जानकारी हई तो वो नर्वस हो गए थे। फिर अनुष्का आईं और विराट ने एक जोक भी मारा, लेकिन ये बात अनुष्का को अजीब लगी। इस वजह से विराट थोड़ा और परेशान हो गए। विराट ने बताया कि इस तरह से उनकी अजीब मुलाकात हुई और उनका शूट करीब 3 दिनों तक चला। दोनों के बीच ठीक-ठाक बातचीत हुई। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और रिश्ता मजबूत होता चला गया। समय के साथ-साथ दोनों को समझ आने लगा था कि उनकी जिंदगी काफी हद तक एक जैसी ही है।

कोहली ने आगे बताया कि शादी की सारी प्लानिंग अनुष्का ने की थी। उन्होंने कहा, "मैं एक सीरीज के बीच में था तो शादी की सारी प्लानिंग अनुष्का ने की थी। उन्होंने लोकेशन पक्की की और बाकि सबकुछ किया और मुझे कहा कि हमें इस शादी की बात को अपनों के बीच ही रखना है और इसके अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं है।" बता दें कि इस शादी में सिर्फ 42 लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ने मुंबई में आकर रिसेप्शन पार्टी दी थी।

बता दें कि अगस्त 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान विराट और अनुष्का की मुलाकात हुई थी। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 में शादी कर ली। दोनों की ये शादी काफी गुपचुप रही। वहीं जब सोशल मीडिया पर पहली तस्वीर आई तो फैंस देखकर चौंक गए। दोनों की शादी की तस्वीरें बेहद खूबसूरत और मैजिकल बताई गईं।

Story first published: Thursday, September 5, 2019, 20:19 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+