गंभीर की जगह कोहली
श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने गई भारतीय क्रिकेट टीम को एक क़रारा झटका लगा है. टीम के सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर घायल होकर घर लौट रहे हैं.
उनकी जगह टीम में दिल्ली के विराट कोहली को बुलाया गया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव एन. श्रीनिवासन ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि चयनकर्ताओं ने श्रीलंका त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए गौतम गंभीर की जगह पर विराट कोहली को भेजने का निर्णय लिया है.
विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोहली जल्द से जल्द टीम के साथ होंगे.
21 साल के विराट कोहली ने अभी तक सिर्फ़ पांच ही वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने अपना पहला मैच श्रीलंका के दांबुला में पिछले साल अगस्त में ही खेला था.
श्रीलंका, भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हो रही इस श्रृंखला में भारत शुक्रवार को अपना पहला मैच न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेलेगा.
गौतम गंभीर का घायल होना भारतीय टीम के लिए चिंता की बात है क्योंकि टीम के दूसरे धुआंधार ओपनर विरेंदर सहवाग पहले ही कंधे की सर्जरी की वजह से टीम के साथ नहीं हैं
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
