Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Jio यूजर्स फ्री में देख सकेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली घरेलू क्रिकेट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो टीवी पर देख सकते हैं। यह स्ट्रीमिंग जियो टीवी ऐप पर सभी सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री में उपलब्ध होगी।

बता दें कि जियोटीवी ऐप रिलायंस जियो के तहत आती है और ये अब तक काफी क्रिकेट मैच लाइव स्ट्रीम भी कर चुकी है। कंपनी घरेलू क्रिकेट सीरीज के तीनों टी20 और तीनों टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएगी। जिसको जियो क्रिकेट एचडी चैनल पर ऐप के माध्यम से देखा जा सकता है।

इस पूरी सीरीज को फोन पर देखने के लिए जियो यूजर्स को जियोटीवी (JioTV) एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करनी होगी या फिर आईफोन उपभोक्ता ऐप्पल ऐप स्टोर से ऐसा कर सकते हैं। ऐप में लॉग-इन होते ही सभी जियो यूजर्स इस सीरीज को अपने स्मार्टफोन में देख सकेंगे।

सब्सक्राइबर्स को मैचों लाइव दिखाने के साथ, कंपनी उन्हें अपने नए Jio क्रिकेट प्ले अलॉन्ग गेम के साथ मैचों में शामिल होने का मौका भी देगी, जिसे JioTV ऐप में एकीकृत किया गया है। कंपनी के अनुसार इससे सब्सक्राइबर्स मैच को लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए गेम खेल पाएंगे।

कंपनी ने यह भी कहा है कि मैच इंग्लिश, हिंदी, तेलुगू, तमिल और कन्नड कमेंट्री में उपलब्ध होंगे। हालांकि सभी मैच जियो उपभोक्ताओं को फ्री में दिखाए जाएंगे लेकिन इसके लिए उनको अपने मोबाइल में डेटा प्लान जरूर लेना होगा।

वहीं नॉन-जियो यूजर्स भी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन उनको मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 15 सिंतबर से धर्मशाला में शुरू हो रही है और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी।

Story first published: Friday, September 13, 2019, 18:38 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+