For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल से दिल्ली का छोरा, डेयरडेविल्स को विजेता बनाकर लूंगा आईपीएल से संन्यास: गौतम गंभीर

गंभीर ने कहा है कि मैं ठहरा दिल्ली का लड़का, दिल तो मेरा दिल्ली के लिए ही धड़कता है इसलिए मैं डेयरडेविल्स के साथ जुड़कर उसे आईपीएल विजेता बनाना चाहता हूं।

नई दिल्ली। केकेआर टीम के कैप्टन गौतम गंभीर मैच विजेता खिलाड़ी कहे जाते हैं, उनकी कप्तानी में केकेआर दो बार आईपीएल विजेता बना है, लेकिन कोलकाता का ये कप्तान दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए सॉफ्ट फीलिंग रखता है।

दिल तो मेरा दिल्ली के लिए ही धड़कता है

दिल तो मेरा दिल्ली के लिए ही धड़कता है

एक इंटरव्यू में गंभीर ने कहा है कि मैं ठहरा दिल्ली का लड़का, दिल तो मेरा दिल्ली के लिए ही धड़कता है। इसलिए मैं दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़कर उसे आईपीएल विजेता बनाना चाहता हूं और सोचता हूं कि उसके बाद ही मैं संन्यास लूं।

 फिर से नीलामी होगी

फिर से नीलामी होगी

आपको बता दें कि गंभीर ने ये बात इसलिए कही क्योंकि साल 2018 में आईपीएल सीजन के पहले सभी खिलाड़ियों की एक बार फिर से नीलामी होगी ऐसे में ये संभव है कि गौतम गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स खरीद ले और उनका ये सपना पूरा हो जाए।

तीन साल दिल्ली टीम के सदस्य

तीन साल दिल्ली टीम के सदस्य

गौरतलब है कि गंभीर ने तीन साल दिल्ली की टीम की ओर से आईपीएल खेला है। उसके बाद उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीद लिया था।

आईपीएल खिताब(2012 और 2014)

आईपीएल खिताब(2012 और 2014)

मालूम हो कि गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को दो आईपीएल खिताब(2012 और 2014) जितवाए हैं। वैसे गंभीर की ये बात तो दिल्ली डेयरडेविल्स वाले भी सुन रहे होंगे, ऐसे में हो सकता है कि गंभीर की इन बातों का असर उन पर भी हो लेकिन अगर ऐसा हुआ तो केकेआर के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

 जानिए गौतम गंभीर की हसीन बीवी को, जिनसे केकेआर के कैप्टन को लगता है डर

जानिए गौतम गंभीर की हसीन बीवी को, जिनसे केकेआर के कैप्टन को लगता है डर

केकेआर के कैप्टन गौतम गंभीर ने उस वक्त सबको हैरत में डाल दिया जिस वक्त उन्होंने कहा कि उन्हें अब अपनी बीवी से पिटाई का डर है...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+