मुंबई। शाहरूख खान को बहुत अच्छा बिजनेस मैन कहा जाता है क्योंकि ऐसा बोला जाता है कि जनाब वहीं पर पैसा लगाते हैं जहां से उन्हें मुनाफा होने वाला होता है। और इसी कारण ही शायद शाहरूख खान ने केकेआर के बाद कैरिबियन T-20 टीम खरीदी है। इस टीम में शाहरूख खान ने अपनी मित्र जूही चावला और उनके पति जय मेहता के साथ पैसा लगाया है। इन्हीं दोनों के साथ मिलकर शाहरूख ने केकेआर में भी भागीदारी की हुई है।
मालूम हो कि अब शाहरुख कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की एक टीम त्रिनिदाद ऐंड टॉबैगो के भी मालिक हैं, इस टीम के सह मालिक हॉलीवुड के स्टार मार्क वॉलबर्ग और जेरार्ड बटलर पहले से ही है लेकिन अब इन हॉलीवुड सितारों के साथ बॉलीवुड के बादशाह का भी नाम जुड़ गया है जो कि शाहरूख के चाहने वालों के लिए गर्व की बात है।
Pics: पूरे 3 साल बाद मुंबई में शाहरूख ने देखा केकेआर का मैच, बेटा अबराम ने दी कंपनी
आपको बता दें कि सीपीएल का अगला एडिशन 20 जून से शुरू होगा, जो 26 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही शाहरुख खान आईपीएल की टीमों के पहले ऐसे मालिक बन गए हैं, जिन्होंने विदेशी क्रिकेट टीम भी खरीदी है।