KKR vs CSK Match Preview: चेन्नई से बदला लेना चाहेगी कोलकाता, होगा कड़ा मुकाबला
नई दिल्ली। सुपर संडे को आईपीएल सीजन-12 के दो कड़े मुकाबले दर्शकों को देखने को मिलेगा। पहला मुकाबला 4 बजे कोलकाता नाईट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच देखने को मिलेगा। जबकि रात 8 बजे सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा, लेकिन जो 'हाईवोल्टेज' मुकाबला देखने को मिलेगा वो है कोलकाता बनाम चेन्नई का। कोलकाता चाहेगा कि चेन्नई को हराकर पिछली हार का हिसाब बराबर किया जाए। हालांकि, कोलकाता के लिए यह मुश्किल हो क्योंकि चेन्नई टीम अनुभव का फायदा उठाकर किसी भी मोड़ पर मैच बदलने का माद्दा रखती है।
क्या कहते हैं आंकड़े-
अगर यह देखा जाए कि काैन सी टीम का आंकड़ों के लिहाज से पलड़ा भारी है तो चेन्नई प्रसंशकों के लिए अच्छी खबर है। दोनों टीमें आईपीएल इतिहास में अबतक 22 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें चेन्नई ने 13 तो कोलकाता ने 8 जीते हैं। वहीं चिदंबरम में चेन्नई का हमेशा डंका बजता है। इसकी गवाही देते हैं आंकड़े। चेन्नई ने इस स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ 8 मैच खेले हैं जिसमें कोलकाता को 2 में जीत नसीब हुई तो 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
बता दें कि इस सीजन का 23वां मुकाबला चिदंबरम में इन दोनों ही टीमों के बीच हुआ था। इस मैच में कोलकाता ने आंद्र रसेल की फिफ्टी की मदद से जैसे-तैसे 108 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 7 विकेट रहते 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। चेन्नई अंक तालिका में 7 मैचों में 6 जीत से साथ पहले स्थान पर है, जबकि कोलकाता इतने ही मैचों में 4 मैच जीत चुकी है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
चेन्नई- हरभजन सिंह, शेन वॉटसन, एमएस धोनी (c & wk), सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, अंबाती रायडू, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस, दीपक चाहर, स्कॉट कुगलेग्निजन
कोलकाता- दिनेश कार्तिक (c & wk), पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, कुलदीप यादव, नितीश राणा, प्रिसिध कृष्णा, लॉकर फर्ग्यूसन, शुभमन गिल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
