For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: ईडन में गेल-नरेन की भिड़ंत, क्या कहते हैं आंकड़े

कोलकाता: आईपीएल-11 का 18वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच ईडन गार्डन में शनिवार शाम 4 बजे से खेला जाएगा। इस डबल हेडर दिन में पहला मुकाबला काफी तूफानी होने वाला है। दरअसल केकेआर लगातार दो मैच जीतकर टॉप पर है तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब भी कमाल की फॉर्म में है। इस मुकाबले में एक तरफ हैं पंजाब के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल तो दूसरी ओर हैं कोलकाता के मध्यक्रम के सबसे खतरनाक खिलाड़ी आंद्रे रसेल।

दोनों हमवतन जमैका के जांबाज, जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए साथ में कई मैच खेले और जिताए हैं, अब ईडन में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे। ऐसे में पंजाब जहां कोलकाता को उसी के घर में हराकर अंक तालिका मे नंबर वन बनना चाहेगी, वहीं दिनेश कार्तिक की कोलकाता पंजाब को मात देकर जीत की हैट्रिक मनाकर नंबर वन के पायदान पर बने रहने को कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

आंकड़ों में केकेआर भारी

आपस में खेले गये मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 जबकि किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं खिलाड़ियों में क्रिस गेल ने KKR के खिलाफ 13 पारियों में 532 रन बनाए हैं। गेल ने इस दौरान 1 शतक औऱ 3 अर्द्ध शतक जमाए हैं। हालांकि नरेन के खिलाफ जरूर गेल का बल्ला खामोश रहा है और 2 बार नरेन का शिकार बने हैं।

वहीं सुनील नरेन की बात करें तो, नरेन ने KXIP के खिलाफ 13 पारियों में 24 विकेट झटके हैं। ये KXIP के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। युवी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वो 18 मैचों में 24.13 की औेसत के अभी तक एक भी अर्द्ध शतक नहीं लगा पाए हैं। हालांकि युवी का स्ट्राइक रेट 164.94 जरूर रहा है।

ये भी पढ़ें: IPL Match Preview: पंजाब को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

Story first published: Saturday, April 21, 2018, 15:28 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+