For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs RR Match Preview: प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें कायम रखने के लिए कोलकाता चाहेगा जीत

नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स जब वीरवार आईपीएल सीजन-12 के 43वें मुकाबले के लिए राजस्थान राॅल्यस के खिलाफ उतरेगी तो उनके इरादे जीत हासिल कर प्लेआफ में जाने की उम्मीदें कायम रखने की होंगी। मुकाबला ईडन गार्डन में होगा। वहीं राजस्थान के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा, अगर वो हारे तो प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर होना पड़ेगा।

कोलकाता 10 मैचों में 4 जीत के साथ छठे तो राजस्थान इतने ही मैचों में 3 जीत के साथ सातवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले अजिंक्य रहाणे की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई । इसके बाद मुंबई को हराकर रायल्स जीत की राह पर लौटे । रहाणे भी दिल्ली के खिलाफ शतक लगाकर बतौर बल्लेबाज फार्म में आए हालांकि टीम वह मैच हार गई । केकेआर को उसके गेंदबाजों ने निराश किया । खासकर स्पिनर ईडन गार्डंस की पिच पर कमाल नहीं कर सके जो 2012 और 2014 में उनकी ताकत थी । कुलदीप यादव, सुनील नारायण और पीयूष चावला ने दस मैचों में बस 16 विकेट लिए । पहले चरण में केकेआर ने रायल्स को आसानी से हराया था।

दोनों टीमों का स्क्वाड इस प्रकार है-
कोलकाता-
दिनेश कार्तिक (कप्तान), पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, जो डेनली, सुनील नारायण, श्रीकांत मुंडे, हैरी गर्न, आंद्रे रसेल, क्रिस बर्न, कार्लोस ब्रैथवेट, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, नितीश राणा, निखिल नाइक, मैथ्यू , के सी करियप्पा, प्रिसिध कृष्णा, लॉकी फर्ग्यूसन, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, यार पृथ्वीराज

राजस्थान- अंजिंक्य रहाणे (कप्तान), धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्नी, स्टीवन स्मिथ, जोस बटलर, वरुण एरॉन, जयदेव उनादकट, बेनेट बेनकांत मनन वोहरा, प्रशांत चोपड़ा, एश्टन टर्नर, ईश सोढ़ी, कृष्णप्पा गौतम, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, महिपाल लोमरोर, शुभम रंजन, ओसाने थॉमस, जोफ्रा आर्चर, रियायन पराग, आर्यमन बिड़ल, सदिर

Story first published: Wednesday, April 24, 2019, 22:13 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+