For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs RR : रोमांचक मुकाबले में जीता राजस्थान, प्लेऑफ के लिए कोलकाता की मुश्किले बढ़ीं

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के 43वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने रोमांचक मोड़ पर कोलकाता नाईट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने 176 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे राजस्थान ने रियान रियाग की 31 गेंदों में 47 और जोर्फा आर्चर की 12 गेंदों में नाबाद 27 रनों की बदाैलत 4 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। इस हार के साथ कोलकाता की प्लेआफ के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोलकाता की 11 मैचों में सातवीं हार रही जबकि राजस्थान की चाैथी जीत। कोलकाता को हर हाल में लीग के बचे अपने आखिरी 3 मैच जीतने होंगे।

राजस्थान को प्रसिद्ध कृष्णा के आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन की दरकार थी। स्ट्राइक पर मौजूद जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद पर चौका और अगली पर छक्का लगाकर अपनी टीम की जीत की नैया पार लगा दी। राजस्थान के लिए सर्वाधिक रन रियान पराग (47) ने बनाए। उन्होंने 31 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जमाए। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे (34), संजू सैमसन (22) श्रेयस गोपाल (18), बेन स्टोक्स (11), स्टुअर्ट बिन्नी (11) और स्टीव स्मिथ ने 2 रन का योगदान दिया। वहीं, जोफ्रा आर्चर 12 गेंद में 27 रन और जयदेव उनादकट बिना खाता खोले नाबाद पवेलियन लौटे। कोलकाता की ओर से पीयूष चावला ने तीन, सुनीर नरेन ने दो और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकट झटका।

इससे पहले कोलकाता ने कप्तान दिनेश कार्तिक के अर्धशतक की बदाैलत राजस्थान राॅयल्स के सामने 6 विकेट खोकर 176 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान की ओपनर जोड़ी अजिंक्य रहाणे व संजू सैमसन के बीच 5.2 ओवर में 53 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन कोलकाता नके गेंदबाजों वापसी करते हुए 8 ओवर के अंदर 3 विकेट चटका दिए। रहाणे 34, सैमसन 22 जबकि तीसरे नंबर पर आए कप्तान स्टीव स्मिथ भी 2 रन बनाकर चलते बने। 9 ओवर तक राजस्थान ने 67 रन बना लि हैं। कोलकाता के लिए कार्तिक ने 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चाैके व 9 छक्के शामिल रहे। विस्फोटक क्रिस गेल खाता नहीं खोल सके। शुभमन गिल और आंद्रे रसेल ने 14, नीतिश राणा ने 21, सुनील नारायण ने 11 व क्रार्लोस ब्रेथवेट ने 5 रन बनाए। वरूण आरोन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट निकाले। ओशाने थोमस, श्रेयस गोपाल व जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट निकाला। राजस्थान के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा, अगर वो हारे तो प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर होना पड़ेगा।

ऐसी है प्लेइंग इलेवन-
कोलकाता : क्रिस लिन, सुनील नारायण, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, यार पृथ्वीराज, प्रसीद कृष्णा

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, स्टुअर्ट बिन्नी, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी

Story first published: Friday, April 26, 2019, 0:09 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+