नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के 38वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद की यह 9 मैचों में पांचवी जीत रही और वह 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ चुकी है लेकिन उधर कोलकाता(Kolkata) की प्लेआफ में जगह बनाने की मुश्किले बढ़ गई हैं। कोलकाता की यह लगातार दूसरी हार रही। पिछले मैच में उन्हें राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers Bangalore) के हाथों से 10 रन से मैच गंवाना पड़ा था। कोलकाता की यह 10 मैचों में छठी हार रही। अब उसे प्लेआफ में पहुंचने के लिए बाकी बाकी बचे 4 मुकाबलों में 3 हर हाल में जीतने होंगे।
हैदराबाद की ओपनर जोड़ी चमकी
कोलकाता ने 160 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे हैदराबाद ने ओपनर जोड़ी डेविड वाॅर्नर(David Warner) व जाॅनी बेयरस्टो के कहर से 30 गेंदे रहते जीत लिया। वाॅर्नर ने 38 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 3 चाैके व 5 छक्के रहे। वहीं बेयरस्टो 43 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे,जिसमें 7 चाैके व 4 छक्के रहे। कप्तान केन विलियमसन 8 रन बनाकर नाबाद लाैटे। कोलकाता की तरफ से केसी करियप्पा की सबसे ज्यादा पिटाई हुई जिन्होंने 2 ओवर में 34 रन लुटाए। पीयूष चावला ने 3 ओवर में 38 तो सुनील नारायण ने 4 ओवर में 34 रन लुटाए। यरा पृथ्वीराज 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट निकाल सके।
इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स ने 8 विकेट खोकर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। अंतिम ओवरों में आद आंद्रे रसेल का बल्ला नहीं चला। वह 9 गेंदों में 15 रन ही बना सके, हालांकि इसमें 2 छक्के शामिल रहे। क्रिस लिन 47 गेंदों में 51 रनों की धीमी पारी खेली। इनके अलावा सुनील नारायण ने 25 जबकि रिंकू सिंह ने 30 रन बनाए। हैजराबाद खलील अहमद ने 4 ओवर में 33 रन देकर सर्वधिक 3 शिकार किए।
प्लेइंग इलेवन-
कोलकाता- क्रिस लिन, सुनील नारायण, शुबमन गिल, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (w / c), पीयूष चावला, केसी करियप्पा, हैरी गुरनी, यार पृथ्वीराज
हैदराबाद- डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (डब्ल्यू), केन विलियमसन (सी), विजय शंकर, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, के खलील अहमद