-Staff

कोलकाता, 14 नवंबरःहैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में बिना इजाजत घुसकर शूटिंग करने के मामले में उठे विवाद और फिरमामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद टेनिस खिलाड़ीसानिया मिर्जा ने मस्जिद के इमाम को पत्र लिखकर माफी मांग लीहै.
सानिया के व्यावसायिक मामलों की देखभाल करने वाली कंपनी ग्लोबोस्पोर्ट ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सानिया का इरादाकिसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने कानहीं था लेकिन गैर इरादतन ऐसा होने पर वह इसके लिए माफी मांगती हैं.
सानिया ने मस्जिद के इमाम को लिखे पत्र में कहा -“मुझे यह तो पता था कि मस्जिद के भीतर महिलाओं का प्रवेश वर्जित है, लेकिन यह एहसास नहीं था कि मस्जिद के बाहरी परिसर में भी किसी महिला का जाना मना है. बहरहाल मैं अपने भाइयों, बहनों और बुजुर्गों से उनकी भावनाएं आहत करने के लिए माफी मांगती हूं."
सानिया पर आरोप है कि उन्होंने गत सोमवार को मक्का मस्जिद में बिना इजाजत घुसकर एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग की थी. इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस के करीमुल्ला ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी जिसके आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया.
शहर के चारमिनार क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त बी रेदन्ना ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस के करीमुल्ला की शिकायत पर सानिया और संबंधित विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. करीमुल्ला ने अपनी शिकायत में कहा था कि सानिया ने गत 10 दिसंबर को विज्ञापन एजेंसी के कुछ लोगों के साथ मस्जिद में जबरन घुसकर शूटिंग की थी. उन्होंने कहा था कि इस शूटिंग के लिए अनुमति नहीं मांगी गयी थी.
हालांकि ग्लोबोस्पोर्ट ने दावा किया कि यह विज्ञापन हैदराबाद शहर की विरासत को दिखाने के लिए फिल्माया गया था. इस फिल्म में चारमिनार की सही कोण से तस्वीर लेने के लिए मक्का मस्जिद के बाहरी परिसर में शूटिंग की गयी थी. टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने यहां की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में जबरन घुसकर विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करने का मामला आज दर्ज कर लिया.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, December 14, 2007, 16:37 [IST]
Other articles published on
Dec 14, 2007