कोलकाता टेस्ट : आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के लिए बुरी खबर, जानिए क्या
कोलकाता। कानपुर के ग्रीनपार्क में अपने 500वें टेस्ट मैच में कीवियों को 197 रनों से हराने वाली भारतीय टीम पहली जीत से काफी उत्साहित है। लेकिन इस टेेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के लिए एक बुरी खबर है।
कैब के मुखिया ने दिया बयान
दरअसल, 30 सितम्बर को कोलकाता के ईडन गार्डन पर भारत न्यूजीलैंड के साथ चल रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेलेगा। यहां की पिच के बारे में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी कैब के मुखिया सौरव गांगुली ने कुछ ऐसा कहा है कि जिससे भारतीय ऑलराउंडर रविंद जडेजा और स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।
यह कहा सौरव गांगुली ने
कोलकाता के मूल निवासी सौरव गांगुली ने मंगलवार को ईडन गार्डन की पिच के बारे में कहा है कि यह मैच के दौरान ज्यादा टर्न नहीं लेेगी। इसका सीधा मतलब है कि यह स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित नहीं होने वाली है।
ऐसे में अगर गांगुली का पूर्वानुमान सही निकला तो फिर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा सरीखे भारतीय स्पिनर्स को अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा।
सौरव गांगुली ने कहा,'ईडन गार्डन की पिच अधिक टर्न नहीं लेगी क्योंकि उसमें काफी नमी है और यह सीजन का यहां पहला मैच होगा।'
आज से शुरू है प्रैक्टिस
हालांकि, मंगलवार को ईडन गार्डन की पिच को पूरी तरह से कवर किया गया था तो ऐसे में उम्मीद है कि दादा का अनुमान गलत निकले। फिलहाल, भारतीय टीम बुधवार से प्रैैक्टिस शुरू करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
