सानिया पट्टाया ओपन के सेमीफ़ाइनल में
सानिया ने क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में छठी वरीयता प्राप्त तानसुगरन को लगातार सेटों में 7-5, 6-4 से पराजित किया.
सेमीफ़ाइनल में सानिया का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त माग्दलीना राइबारिकोवा से होगा.
स्लोवाकिया की राइबारिकोवा ने क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क की कैरोलीन वोज़नियाकी को लगातार सेटों में 6-4, 6-1 से मात दी.
रोमांचक मुक़ाबला
सानिया ने मुक़ाबले की शुरुआत से ही प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर अपना दबदबा बनाया. उन्होंने पहले सेट के छठे गेम में तानसुगरन की सर्विस ब्रेक कर 4-2 की बढ़त हासिल की.
लेकिन थाईलैंड की तानसुगरन ने ज़ोरदार वापसी करते हुए अगले ही गेम में सानिया की सर्विस ब्रेक कर हिसाब बराबर कर दिया. तानसुगरन ने लगातार तीन गेम जीतते हुए 5-4 की बढ़त हासिल कर ली.
लेकिन पासा फिर पलटा और हैदराबाद की 22 साल की सानिया ने लगातार तीन गेम जीतते हुए सेट 7-5 से जीत लिया.
2008 में कलाई की चोट के चलते टेनिस कोर्ट से अधिकाँश समय दूर रही सानिया ने दूसरे सेट में भी प्रतिद्वंद्वी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.
सानिया ने दूसरा सेट 6-4 से जीतने के साथ ही अंतिम चार में जगह पक्की कर ली.
मुक़ाबले के दौरान सानिया अपनी सर्विस से कुछ जूझती दिखीं. उन्होंने पाँच डबल फॉल्ट्स किए.
सानिया इटली की अपनी जोड़ीदार मारा सेंटाँग्लो के साथ पहले ही डबल मुक़ाबलों के सेमीफ़ाइनल में पहुँच चुकी हैं.
सेमीफ़ाइनल में सानिया-सेंटाँग्लो का सामना कज़ाख़स्तान की यानासुगरन और यारोस्लावा श्वेदोवा की जोड़ी से होगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
