KKR vs SRH: आंध्रे रसेल के तूफान में उड़ा हैदराबाद, कोलकाता ने 6 विकेट रहते जीता मैच

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 के दूसरे मुकाबले में आंद्रे रसेल के तूफान से कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। रसेल ने 19 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व इतने ही छक्के शामिल रहे। इनके अलावा नीतिश राणा ने 68 रनों की पारी खेली । रोबिन उथप्पा ने 35 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल 2 छक्कों की मदद से 10 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकरार थी, जिसमें शुभमन ने 2 छक्के लगाकर पूरा कर दिया।

इससे इससे पहले हैदराबाद ने डेविड वाॅर्नर की अर्धशतकीय पारी की बदाैलत 3 विकेट खोकर कोलकाता नाईट राइडर्स के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा। वाॅर्नर ने 9 चाैकों व तीन छक्कों की मदद से 53 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। यह उनका आईपीएल इतिहास का 37वां अर्धशतक भी रहा। उनके अलावा जोनी बेयस्ट्रो ने 35 गेंदों में 39 रन बनाए। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 118 रनों की साझेदारी हुई। वहीं तीसरे नंबर पर आए विजय शंकर ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रनों की शानदार पारी खेली। कोलकाती की तरफ से गेंदबाजी में आंध्रे रसेल ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। पीयूष चावला ने 3 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया।

टीमों की प्लेइंग इलेवन-

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (w / c), आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रिस कृष्णा

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, शाकिब अल हसन, विजय शंकर, यूसुफ पठान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल

Story first published: Sunday, March 24, 2019, 15:16 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+