For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : आंद्रे रसेल ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, 2 ओवर में मुंबई की तोड़ी कमर

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का कमाल देखने को मिला। वैसे तो रसेल घातक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बल्ले से नहीं, बल्कि गेंद से कमाल किया है। दरअसल, कोलकाता ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए, मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विटंन डी काॅक(2) के आउट होने के बाद रोहित शर्मा व सूर्यकुमार के दम पर अच्छी शुरूआत की। जब मुंबई मजबूत दिख रहा था तो रसेल ने गेंद से अद्भुत खेल दिखाना शुरू किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 152 रन बनाए, लेकिन इस दाैरान रसेल ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

2 ओवर में मुंबई की तोड़ी कमर

2 ओवर में मुंबई की तोड़ी कमर

दअरसल, रसेल केकेआर की ओर से मुंबई के खिलाफ किसी एक मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। खास बात यह रही कि रसेल ने मात्र 2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए ही यह 5 विकेट चटकाए। अंतिम पलों में रसेल ने 2 ओवर में 15 रन देकर इतने विकेट चटकाते हुए मुंबई की कमर तोड़ दी। रसेल का यह आईपीएल करियर का पहला 5 विकेट हॉल भी है। इसके अलावा रसेल मुंबई के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने। रसेल से पहले इसी सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हर्षल पटेल ने 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।

केकेआर के तीसरे गेंदबाज भी बने

केकेआर के तीसरे गेंदबाज भी बने

इसके अलावा रसेल केकेआर के लिए एक पारी में 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले सुनील नारायर और वरुण चक्रवर्ती केकेआर के लिए किसी एक मैच में 5 विकेट ले चुके हैं। सुनील ने 2012 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 19 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि यूएई में हुए पिछले सीजन में वरुण चक्रवर्ती ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

152 रन बना सकी मुंबई

152 रन बना सकी मुंबई

रसेल ने किरन पोलार्ड (5), कृणाल पंड्या (15), मार्को जेनसन (0), राहुल चाहर (8) और जसप्रीत बुमराह (0) को आउट किया। इस कारण मुंबई की टीम 152 रन ही बना सकी। रसेल के अलावा पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती और शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट हासिल किया

Story first published: Tuesday, April 13, 2021, 22:23 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+