For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : 'स्मार्टबाॅल' करेगी अंपायर की मुश्किलें कम, जानें इसमें लगी चिप के फायदे

Smart Ball से खेला जाएगा Cricket, Ball में लगी Microchip से DRS लेने में मिलेगी मदद । वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेट में आए दिन नए बदलाव देखने को मिलते हैं। आस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वाॅर्नर ने विश्व कप दाैरान सेंसर वाले बल्ले का इस्तेमाल किया था लेकिन अब 'स्मार्टबाॅल' भी अपने पैर पसारने की तैयारी में है। दरअसल, अब क्रिकेट में माइक्रोचिप वाली गेंद के साथ मैच करवाने की तैयारी हो रही है। 'स्मार्टबाॅल' नाम से मशहूर इस गेंद का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख घरेलू टी 20 प्रतियोगिता में किया जाएगा। ये पूरी तरह कूकाबुरा की पुरानी गेंद जैसी ही होगी और उसी की तरह मूव भी करेगी।

माइक्रोचिप वाली गेंद में कई खूबियां हैं जिस कारण ही इसे 'स्मार्टबाॅल' नाम दिया गया है। इससे मैदानी अंपायर की भी फैसलों को लेकर मुश्किलें कम होने जा रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये गेंद ट्रैकर से लैस होगी जो फेंकते ही कई तरह का डेटा इकट्ठा करेगी। जिसमें रिलीज पॉइंट पर स्पीड मैट्रिक्स, प्री-बाउंस और पोस्ट-बाउंस शामिल हैं। इस गेंद के आने के बाद अंपायर्स को डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) में मदद मिलेगी। इस गेंद के आने से संदिग्ध परिस्थितियों या बैट-पैड के उदाहरणों में गेंद के प्रभाव बिंदुओं को निर्धारित किया जा सकेगा, जिससे स्पिन गेंदबाजी के दौरान डिसीजन लेने में मदद मिलेगी और फैसला भी सटीक होगा।

'नाइन न्यूज मेलबर्न' के अनुसार, 'क्रिकेट के सबसे प्रत्याशित विकासों में से एक का खुलासा लॉर्ड्स में होगा, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि मेलबर्न की कंपनी कूकाबुरा ने रियल टाइम डेटा प्रदान करने के लिए गेंद में एक माइक्रोचिप लगाई है, जिसे 'स्मार्टबॉल' कहा जाएगा। साथ ही इस गेंद में कई ऐसी चीजे हैं जो खेल को नई ऊचाइयों पर ले जाएगी। इस गेंद का इस्तेमाल सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 बिग बैश इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद वर्ल्ड लेवल पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह टी-20 लीग में काफी प्रभावी साबित होगी।

Story first published: Tuesday, August 13, 2019, 12:55 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+