Ind VS NZ: 6 साल के लंबे इंतज़ार के बाद इस बल्लेबाज ने तोड़ दिया 41 साल पुराना रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेला गया। यह मैच तो भारत ने 6 रनों से गंवा दिया लेकिन इस मैच में कई स्पेशल रिकॉर्ड भी बने। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड बनाया है न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने।
बनाया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
दरअसल, केन विलियमसन ने इस मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले कीवी कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 41 वर्ष पहले ग्लेन टर्नर ने बनाया था।
BSNL लाया डबल डाटा आॅफर, दशहरा-मोहर्रम पर खास पेशकश
बना सकते थे इस रिकॉर्ड को भी
केन विलियमसन के नाम इस मैच में एक और रिकॉर्ड भी बन सकता था। वो न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।
नाथन एस्टल के नाम था यह रिकॉर्ड
विलियमसन ने अपनी 118 रनों की शतकीय पारी से साबित कर दिया कि आज के मैच के हीरो वही थे। न्यूजीलैंड की तरफ से वनडे में भारत के खिलाफ यह दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। नाथन एस्टल ने नवंबर 1999 में राजकोट में 120 रन बनाये थे।
6 साल का किया लंबा इंतजार
टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत भारत के खिलाफ करने वाले विलियमसन का यह आठवां वनडे मैच है। भारत के खिलाफ वनडे में उन्हें अपना पहला शतक बनाने के लिए छह साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है। इस मैच में उन्होंने 16 मैचों के उपरांत वनडे शतक लगाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
