Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत में केशव महाराज और फिलैंडर की जोड़ी ने तोड़ा 71 साल पुराना रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत के हाथों तीन टेस्ट मैचों की सीरीज गंवाने की कगार पर है। विशाखापट्टन में हुए पहले मैच में भारत ने 203 रनों से बाजी मारी थी। वहीं पुणे में दूसरे टेस्ट दाैरान कप्तान विराट कोहली की नाबाद 254 रनों की बदाैलत भारत ने पहली पारी 5 विकेट खोकर 601 रनों पर घोषित की। बल्लेबाजों के कमाल के बाद गेंदबाजों ने भी बखूबी जिम्मेजारी निभाते हुए अफ्रीकी टीम की पहली पारी 275 रनों पर समेट दी। हालांकि एक समय ऐसा था जब साउथ अफ्रीका 200 रन बनाता भी नहीं दिख रहा था, लेकिन केशव महाराज और वेरनोन फिलैंडर की बदाैलत अफ्रीकी टीम 200 पार कर पाई। इसी के साथ महाराज-फिलैंडर की जोड़ी ने 71 साल पुराना रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया।

दरअसल, ये जोड़ी 9वें विकेट के लिए भारत के खिलाफ भारत में ही सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली दुनिया की तीसरी जोड़ी बन गई है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 9वें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई। एक समय साउथ अफ्रीका के 162 रनों पर 8 विकेट गिर गए थे। तब महाराज-फिलैंडर ने मोर्चा संभालते हुए भारतीय गेंदबाजों को परेशान करना शुरू किया। देखते ही देखते अफ्रीकी टीम 200 पार गई और दोनों के बीच 100 से अधिक की साझेदारी भी हो गई। ये साझेदारी फिर रविचंद्रन अश्विन ने महाराज को आउट करते हुए तोड़ी।

महाराज ने 72 रन बनाए, जबकि फिलैंडर 44 रन बनाकर नाॅट आउट रहे। बता दें कि इस जोड़ी ने 71 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ा है। साल 1948 में विंडीज टीम भारत में 5 टेस्ट खेलने आई थी। तब पहले मैच में 9वें विकेट के लिए डेनिस एटकिंसन और रॉबर्ट क्रिश्चियन के बीच भारत के खिलाफ भारत में ही 106 रनों की साझेदारी हुई थी। बता दें कि 9वें विकेट के लिए भारत में भारत ही खिलाफ 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकाॅर्ड विंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लाॅयड और एंडी रॉबर्ट्स के नाम है जिनके बीच 1983 में कोलकाता में 161 रनों की साझेदारी हुई थी।

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 17:56 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+