Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मांजरेकर ने जडेजा को सेमीफाइनल में दी जगह तो माइकल वॉन ने पूछा ये तीखा सवाल

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में वैसे तो सबसे अधिक खेल और खिलाड़ी की चर्चा हो रही है लेकिन अब उनसे अधिक एक शख्स सुर्खियां बटोर रहा है, उनका नाम है संजय मांजरेकर। मांजरेकर ने इन दिनों धोनी के साथ जडेजा की भी काफी आलोचनाएं की थी। उन्होंने जडेजा को निशाना बनाते हुए कहा था कि वह इस वक्त ऐसे खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नहीं देखना चाहते जो टुकड़ों (बिट्स एंड पीस) में परफॉर्म करता हो। लेकिन इसके बाद जब टीम इंडिया में रविंद्र जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ अंतिम लीग मैच में खेलने का मौका मिला तो उन्होंने प्रभावित करने वाला प्रदर्शन किया। जडेजा ने गेंदबाजी के दौरान केवल 40 रन दिए और एक विकेट लिया। उनकी गेंद पर एक आसान कैच भी छूटा था वर्ना यह दो विकेट हो सकते थे। जबकि बल्लेबाजी में उनका नंबर ही नहीं आया था।

मांजरेकर की सेमीफाइनल टीम में जडेजा

इस मैच से ठीक पहले जडेजा ने भी बाद में मांजरेकर पर अपना आपा खोते हुए ट्वीटर पर लिखा था, 'आपने जितने मैच खेले हैं, उससे दोगुने मैंने खेले हैं और अब भी खेल रहा हूं। लोगों का सम्मान करना सीखिए जिन्होंने कुछ हासिल किया है। मैं आपकी काफी बकवास सुन चुका हूं। लेकिन अब जडेजा के ताजा प्रदर्शन के बाद मांजरेकर उनसे प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने सेमीफाइनल में भारत की अपनी संभावित ग्यारह टीम में जडेजा को जगह दी है। लेकिन लगता है मांजरेकर का 'बिट्स एंड पीस' वाला कमेंट उनके पीछे भूत की तरह से लग गया है। मांजरेकर की टीम में जडेजा को देखने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने संजय मांजरेकर पर चुटकी ली है।

माइकल वॉन ने संजय मांजरेकर पर ली चुटकी

वॉन ने मांजरेकर की सेममफाइनल टीम में जडेजा का नाम देखने के बाद चुटकी लेते हुए कहा- मैं आपकी टीम में टुकड़ों में प्रदर्शन ('बिट्स एंड पीस') करने वाले खिलाड़ी को भी जगह पाते हुए देख रहा हूं। इसके बाद मांजरेकर ने अपने पुराने बयान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने केवल टीम का पूर्वानुमान लगाया है। इसका मतलब यह नहीं है कि ये उनकी अपनी पसंद हैं।

VIDEO: पाकिस्तानी एक्सपर्ट का दावा, 'भाजपा के दबाव में शमी को टीम से किया गया ड्रॉप'

हाथ धोकर मांजरेकर के पीछे पड़ गए वॉन

लेकिन इसके बाद भी वॉन ने संजय का पीछा नहीं छोड़ा और लिखा- मेरे प्यारे संजय फिर आपकी पसंद की टीम क्या है? क्या उसमे आप कोई और टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी ले रहे हो? आपको बता दें कि मांजरेकर का मजाक जडेजा की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया था। जैसे ही जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पारी के 11वें ओवर में कुसाल मेंडिस को धोनी के हाथों स्टंप कराया तो आईपीएल की दिग्गज फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने तुरंत मांजरेकर को ट्रोल करने वाला ट्वीट कर दिया। सीएसके ने लिखा- थाला (धोनी) ने उस गिल्लियों को टुकड़ों में (बिट्स एंड पीस) तितर-बितर कर दिया।

मांजरेकर-जडेजा विवाद पर क्या बोले रोहित

मांजरेकर-जडेजा विवाद पर क्या बोले रोहित

रोहित से जब श्रीलंका के मैच के बाद इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, 'देखिए ये सब एक खिलाड़ी के लिए चुनौती की तरह से हैं। इस तरह की ध्यान हटाने वाली चीजें घटित होती रहेंगी, लेकिन हर इंसान अलग होता है, और ये इस पर निर्भर करता है कि वह किसी खास स्थिति पर कैसे सोचना चाहता है। अगर मैं अपनी कहूं तो मैं इन सब बातों से दूर रहना चाहूंगा और बस इंग्लैंड के खूबसूरत मौसम का लुप्त उठाना चाहूंगा।' उनका कहना है- जितना लंबे समय तक आप खेलते जाते हैं, ऐसी बातें उतनी ही ज्यादा होती रहती हैं। हमें तर्कसंगत तरीके से ऐसी बातों को मैनेज करना होगा क्योंकि कई लोग हमको वास्तव में विश्व कप जीतते हुए देखना चाहते हैं।

बुमराह के निशाने पर होगी न्यूजीलैंड की लचर बैटिंग, सेमीफाइनल के लिए गेम प्लान तैयार

Story first published: Monday, July 8, 2019, 16:30 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+