IPL 2019: चेन्नई में दिखा स्पेशल धोनी शो, थाला-थाला गूंजता गया, रिकॉर्ड बनते गए
नई दिल्ली। जब 31 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी की टीम पहले बल्लेबाजी करके संकट में थी तब भी फैंस के चेहरे मायूस नहीं थे। उनको अपने थाला धोनी पर पूरा भरोसा था और यहीं हुआ भी। धोनी ने एक बार फिर दिखाया, उनको चूका हुआ मानना किसी के लिए भी घातक भूल साबित होगी। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की नैया को लगभग अकेले दम पर पार लगाते हुए 20 ओवर में अपनी टीम का स्कोर 175 रन पहुंचा दिया है। धोनी ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद शानदार पारी खेली और अंत तक नाबाद रहते हुए 46 गेंदों पर 75 रन बनाए।

चेन्नई में छाया थाला..थाला..थाला..
धोनी के कमाल का आलम यह था कि एक समय 150 रनों के आस-पास भी पहुंचती हुई नहीं दिखाई दे रही इस टीम ने धोनी के रहते ना केवल सम्मानजनक स्कोर बनाया बल्कि अंतिम ओवरों में राजस्थान के गेंदबाज जयदेव उनादकट की ऐसी पिटाई की जो उनको निश्चित तौर पर इस पूरे सीजन के दौरान याद रहेगी। धोनी ने अपनी पारी में 4 चौके व 4 ही छक्के जड़े।

रैना, ब्रावो के साथ निभाई साझेदारियां
वैसे धोनी का साथ टीम के पुराने साथियों सुरेश रैना (36) और ड्वेन ब्रावो (27) ने भी खूब निभाया लेकिन यह धोनी ही थे जिनके इर्द-गिर्द चेन्नई की पूरी पारी घूमती रही। यह पारी रिकॉर्डभेदी रही है। यह धोनी का आईपीएल करियर में दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है। उनका आईपीएल में उच्चतम स्कोर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाया गया है। मोहाली, 2018 में हुए इस मैच में धोनी ने 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिाई कोच जस्टिन लेंगर ने इस कंगारू खिलाड़ी को बताया अगला विराट कोहली

धोनी का दूसरा उच्चतम आईपीएल स्कोर-
इसके अलावा उनका तीसरा और चौथा उच्चतम स्कोर नाबाद 70 रन है जो उन्होंने दोनों बार बेंगलोर की टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर जड़ा है। इनमे से एक स्कोर 2011 में तो दूसरा स्कोर 2018 में आया था। कहना गलत नहीं होगा ये धोनी की चेन्नई के लिए एक और थाला स्पेशल पारी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
