IPL 2019: DC के खिलाफ केवल 23 रन बनाकर भी कोहली बना गए 'विराट' रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत में ही लगातार 6 मैच हारने के बाद आरबीसी के थिंक टैंक ने अपनी रणनीति में पूरी तरह से बदलाव करते हुए दबाव ना लेने की नीति बनाई थी। इस नीति का एक ही सूत्र था- किसी भी परिस्थिति में मैच का आनंद उठाना है। हमने देखा कि ये नीति बेंगलुरु के लिए जीत का मंत्र भी साबित हुई और इस टीम ने बाद में अपने 5 मैचों में से 4 में जीत भी दर्ज की। लेकिन एक बार फिर से बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा है और दिल्ली कैपिटल्स से कोटला के मैदान पर मिली इस हार के साथ ही टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाए भी लगभग समाप्त हो गई हैं।
इसके बावजूद भी आरसीबी के लिए इस मैच में दो चीजें शानदार रही। एक तो कप्तान कोहली का खेल का लुत्फ उठाने की नीति पर कायम रहना और दूसरा कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड। कोहली भले ही मैच में 23 रन बनाकर बहुत बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन वे भारत की जमीन पर 5,000 आईपीएल रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी जरूर बन गए।
कोहली के नाम अब भारतीय जमीन पर कुल 5,020 आईपीएल रन हो चुके हैं। उनसे पीछे इस मामले में सुरेश रैना हैं जिनके नाम ऐसी स्थिति में 4,699 रन हैं। कोहली ने भारत के अलावा यूएई और दक्षिण अफ्रीका में हुए आईपीएल मैचों में भी क्रमशः 105 और 246 रन बनाए हैं।
आपको बता दें कि फिरोजशाह कोटला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16 रनों से मात दी है। इसके साथ ही दिल्ली की टीम चेन्नई के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। शिखर धवन (50) और श्रेयस अय्यर (52) ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और अर्धशतक जमाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
