आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: एक साथ दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन-जडेजा
बेंगलुरू। टीम इंडिया ने मंगलवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 75 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।

आर अश्विन और रविंद्र जडेजा
इस जीत के हीरो रहे भारत के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन और रविंद्र जडेजा, जिन्हें इस सफलता का इनाम भी मिल गया। जडेजा अब आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में अपने जोड़ीदार अश्विन के साथ नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। मालूम हो कि अश्विन पहले से ही नंबर वन रैंकिंग पर काबिज थे।

नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं अश्विन और जडेजा
मालूम हो कि जडेजा ने पहली पारी में 6 विकेट लिए थे तो वही अश्विन ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर भारत को यादगार जीत दिलाई, इसलिए एक साथ दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं अश्विन और जडेजा।

दोनों ही गेंदबाज के 892 अंक
अब दोनों ही गेंदबाजो के 892 अंको है और दोनों संयुक्त नंबर वन गेंदबाज है। 140 साल के क्रिकेट में यह पहला मौका है जब दो स्पिनर्स एक साथ नंबर वन गेंदबाज बने हैं।

मुरलीधरन और डेल स्टेन
टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले साल 2008 में मुथैया मुरलीधरन और डेल स्टेन संयुक्त रूप से नंबर वन गेंदबाज बने थे, इस बार टीम इंडिया के दोनों जाबांजों ने ये काम किया।

कोहली को नुकसान
जबकि आईसीसी रैकिंग में कोहली को नुकसान हुआ है। पुणे के बाद चेन्नस्वामी में भी फेल होने वाले कोहली अब टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं, जो रूट दूसरे स्थान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications