Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस ट्राफी तय करेगी महेंद्र सिंह धोनी का भविष्य?

कोलकाता। भारत के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने जब कप्तानी छोड़ी थी, तो कहा गया था कि वो साल 2019 का विश्वकप खेलना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ये निर्णय लिया है।

लेकिन अब उनके बारे में एक बड़ा बयान आया है, उनके बचपन के कोच केशव बनर्जी की ओर से, जिन्होंने कहा कि आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी ही धोनी के क्रिकेट करियर का भविष्य तय करेगी। इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन तय करेगा कि वो साल 2019 के लिए फिट हैं या नहीं, वो टीम में रहेंगे या संन्यास लेंगे।

गिरावट के बावजूद कई खिलाड़ियों से बेहतर

कोच बनर्जी का मानना है कि सफलता के स्तर में गिरावट के बावजूद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहे जाने वाले धोनी अब भी कई और खिलाड़ियों से बेहतर हैं

खास बातें...

  • बेहतरीन विकेटकीपर और खब्बू बल्लेबाज कहे जाने वाले धोनी ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।
  • और इस साल की शुरूआत में उन्होंने वनडे और टी20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ी है।
  • यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में राईजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम के कप्तान पद से भी वो हटा दिए गए हैं।
  • भारत ने धोनी की कप्तानी में 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
  • इस साल जून में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने खिताब को बचाने उतरेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+