कोरी बकवास है विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया की टीम पर आरोप: स्टीव स्मिथ
रांची। बेंगलुरू टेस्ट की चौथी पारी में डीआरएस को लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब रांची तक भी पहुंच गया है। गुरूवार को मैच से पहले बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीव स्मिथ ने उन पर डीआरएस के लिए ड्रेसिंग रूम से मदद के आरोप को कोरी बकवास कहा, वहीं विराट ने कहा कि अब डीआरएस विवाद को पीछे छोड़ दीजिए।
स्मिथ ने डीआरएस को लेकर विराट कोहली के उन पर लगए आरोपों पर कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा "हमारी टीम पर जो आरोप लगाये गये हैं वे पूरी तरह बकवास हैं। मैंने बेंगलुरू टेस्ट के बाद स्वीकार किया था कि यह मेरी गलती है लेकिन विराट अपने बयान पर डटे रहे।" आस्ट्रेलियाई कप्तान ने साथ ही कहा कि उस समय उनके जोड़ीदार पीटर हैंड्सकोंब थे जिन्होंने मैच के बाद विराट से माफी भी मांगी थी। स्मिथ ने कहा कि विराट का यह आरोप कि हम लगातार ऐसा करते हैं और डीआरएस पर ड्रेसिंग रूम से मदद लेते हैं, पूरी तरह से बकवास है। वहीं कोहली ने इस पर कहा कि उनका ध्यान दूसरे टेस्ट की बातों पर नहीं बल्कि तीसरे टेस्ट पर है।
बंगलुरू टेस्ट की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ उमेश यादव की गेंद पर 28 रन बनाकर पगबाधा आउट हो गए थे। इसके बाद स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा कर पूछा कि वो डीआरएस ले या नहीं। इसी का विरोध भारतीय टीम ने दर्ज करवाया था और इसे स्मिथ की बेईमानी कहा था जिसके बाद स्मिथ को पवेलियन लौटना पड़ा था। मैच के बाद स्मिथ ने भी अपनी गलती स्वीकार की थी और कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इसको लेकर ना सिर्फ दोनों टीमों के कप्तान और कोच बल्कि बोर्ड तक कूद गए हैं और अपनी-अपनी टीम को बचाव कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
