Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

करुण नायर ने बताया, 300 के करीब पहुंचे तो मन में क्या चल रहा था

चेन्नई। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के चौथे दिन 300 रनों का जादुई आंकड़ा छूने वाले करुण नायर ने कहा कि वो अपनी खुशी को जाहिर नहीं कर पा रहे कि वो कितना खुश हैं। उन्होंने टीम के अपने साथियों का भी धन्यवाद किया।

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की सीरीज के पांचवे मैच में आज चौथे दिन के खेल का आकर्षण करुण नायर रहे। करुण ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए नाबाद 303 रन बनाए।

दिन का खेल खत्म होने के बाद अपनी पारी के बाद करुण ने कहा कि अब तक की उनकी ये श्रेष्ठ पारी है। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टाइम दिया इसके लिए वो शुक्रगुजार हैं।

करूण ने कहा कि शतक बना लेने के बाद उनके ऊपर कोई प्रेशर नहीं था, इसके बाद वो लगातार अपने शॉट खेलते रहे। उन्होंने कहा कि बड़े स्कोर की तरफ बढ़ते हुए वो ज्यादा कुछ नहीं सोच रहे थे और बस शॉट खेल रहे थे।

करुण ने कहा कि वो इस बात से खुश हैं कि गेंद सही बल्ले पर आती रही और उन्होंने रन बनाए। करुण की पारी पर उनके माता-पिता ने भी खुशी जाहिर की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी करुण को एतिहासिक पारी के लिए बधाई दी है।

25 साल के करुण नायर ने इससे पहले शतक भी नहीं बनाया था लेकिन उन्होंने पहले शतक को ही दोहरे और तिहरे शतक में तब्दील किया।

एक ही मैच में करियर का पहला शतक, डबल और तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। नायर ने ताबड़तोड़ पारी में 381 गेंदों का सामना करेत हुए नाबाद 303 रन बनाए।

करुण वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। नायर ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन (248*), लक्ष्मण (281) और द्रविड़ (270) के करियर के बेस्ट स्कोर को पीछे कर दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+