IPL-10 का ऐंथम सॉन्ग '10 साल आपके नाम' हुआ वायरल
नई दिल्ली। दौलत और शौहरत के गेम आईपीएल 10 की शुरूआत अगले महीने से होने वाली है लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू है। लोगों में आईपीएल का कितना क्रेज है इस बात को बताने की जरूरत नहीं है।
IPL-10 का ऐंथम सॉन्ग '10 साल आपके नाम'
लोगों की बेताबी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि IPL-10 का ऐंथम सॉन्ग '10 साल आपके नाम' इन दिनों इंटरनेट का हॉट सांग बना हुआ है। इस गीत को #10SaalAapkeNaam दिया गया है, जो सुनने में काफी मधुर और टचिंग है।
स्वरों से सजाया है मशहूर गायक बेनी दयाल ने
इस गीत को संगीत से सजाया है प्रख्यात संगीतकार सलीम-सुलेमान और स्वरों से सजाया है मशहूर गायक बेनी दयाल ने। इस गीत के बारे में बात करते हुए संगीत सुलेमान ने कहा कि ये गीत आईपीएल के प्रशंसकों को समर्पित है। आईपीएल देश में जश्न मनाने का बेहतरीन मौका है। मेरा मानना है कि हमने जो गीत रचा है, चाहे वह '10 साल..' हो या कोई और गीत, सबसे अहम है उसमें जश्न का भाव होना चाहिए और ऐसा मुझे लगता है कि इस गीत में हम भाव को ला पाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
