-Staff
लखनऊ, 30
जुलाई:
कम्प्यूटर के इस दौर में रोबोट अगर अंतरिक्ष में जा सकता है तो किसी को खेल भी सिखा सकता है। जी हां यह बात पूरी तरह सही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आजकल टेबल टेनिस खिलाड़ी रोबोट की मदद से अपने खेल में निखार लाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशिक्षण में रोबोट खिलाडि़यों को बैकहैंड और फोरहैंड मजबूत करने में मदद कर रहा है। यहां के के.
डी.
सिंह बाबू स्टेडियम स्थित यूपी टेबल टेनिस अकादमी के हाल में लगे टेबल टेनिस रोबोट की मदद से खिलाड़ियों को इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपना खेल निखारने में मदद मिल रही है। चीन से लाये गये इस टेबल टेनिस रोबोट की कीमत 85
हजार रुपये है। यूपी टेबल टेनिस अकादमी के कोच पराग अग्रवाल के मुताबिक टेबल टेनिस रोबोट से खिलाड़यों को खेल सुधारने के साथ खेल की गति बढ़ाने में भी काफी मदद मिलती है। यह रोबोट सेट की गई गति के अनुसार एक-
एक करके लगातार तीन सौ गेंदे फेंकने की क्षमता रखता है। नये खिलाडि़यों को भले ही दिक्कत हो,
लेकिन दक्ष खिलाड़ी रोबोट के माध्यम से अपने खेल में मजबूती ला सकते हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, July 30, 2008, 16:42 [IST]
Other articles published on
Jul 30, 2008