हॉकी विश्व कप में भारत की चुनौती खत्म
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप के खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है। शनिवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड के हाथों पूल-बी के मुकाबले में मिली 2-3 की शिकस्त ने भारत को अपने ही कूचे में बेआबरू होने पर मजबूर कर दिया।
इस विश्व कप में भारत की यह लगातार तीसरी हार है। अपने पहले पूल मैच में पाकिस्तान को 4-1 से हराने के बाद भारतीय टीम ने खूब वाहवाही बटोरी थी लेकिन उसके बाद उसे आस्ट्रेलिया के हाथों 2-5 से और स्पेन के हाथों भी इसी अंतर से हार मिली।
इस तरह अपनी मेजबानी में पहली बार और कुल दूसरी बार खिताब जीतने का भारतीय टीम के मुख्य कोच जोस ब्रासा का सपना साकार नहीं हो सका। वैसे भी ब्रासा ने विश्व कप से पहले ही कहा था कि उनकी टीम पांचवें स्थान का लक्ष्य बनाकर मैदान में उतरेगी।
पाकिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद ब्रासा का स्वर थोड़ा बदलता नजर आया था लेकिन स्पेन के खिलाफ मिली हार के बाद ब्रासा ने एक बार फिर कहा कि उनकी टीम पांचवां स्थान हासिल करके खुशी महसूस करेगी।
चुनौती से कम नहीं था इंग्लैंड को हराना
भारत के लिए यूरोपीयन चैम्पियन इंग्लैंड को हरा पाना किसी चुनौती से कम नहीं था। इंग्लैंड की टीम अपने तीनों शुरुआती पूल मैच जीतकर यहां तक पहुंची थी और उसने अपना विजय अभियान जारी रखने में सफलता हासिल की। इंग्लैंड ने पहले मैच में शक्तिशाली आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को हराया था। इस तरह इंग्लैंड ने चार मैचों से 12 अंक जुटाकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम होने का गौरव हासिल किया।
भारत के साथ-साथ शनिवार को पाकिस्तान को भी हार का सामना करना पड़ा। इस लिहाज से भारत के साथ-साथ पाकिस्तान की टीम भी विश्व कप से बाहर हो चुकी है। ऐसे में पूल-बी में इंग्लैंड के अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़ सिर्फ आस्ट्रेलिया और स्पेन के बीच होगी।
दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी भिड़ंत
भारतीय टीम का अंतिम पूल मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ होना है। भारत के लिए अब खिताब के लिहाज से गंवाने के लिए कुछ नहीं रह गया है, लिहाजा वह प्रतिष्ठा बचाने के लिए मैदान में उतरेगी। अब तक प्रदर्शन के लिहाज से इस मैच में भी भारतीय टीम की जीत का दावा नहीं किया जा सकता।
इसका कारण यह है कि आस्ट्रेलिया के हाथों दो दिन पहले 0-12 से पिटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को पाकिस्तान को 4-3 से हराकर इस बात को साबित किया है। अब तक खेले गए मैचों में भारतीय टीम की हौसला अफजाई के लिए बड़ी संख्या में दर्शक नेशनल स्टेडियम पहुंचते थे लेकिन सोमवार को होने वाले आखिरी पूल मुकाबले के लिए कोई भारतीय प्रशंसक मैदान का रुख करेगा, यह कहा नहीं जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications