एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत के 3-2 से पाकिस्तान को हराया

नई दिल्ली। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हरा दिया। मलेशिया के कुआंतन के वेसम बेलिया हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। चैंपियंस ट्रॉफी में ये भारत की दूसरी जीत है जबकि एक मैच ड्रा रहा है। पाकिस्तान को अब तक दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

इससे पहले भारत ने जापान को 10-2 से हराया था, जबकि दक्षिण कोरिया के साथ अप ने मुकाबले में 1-1 की बराबरी कर मैच ड्रॉ किया था। मुकाबले में भारत की ओर से पहला गोल प्रदीप मोर ने, जबकि दूसरा गोल रूपिंदर सिंह ने और रमनदीप सिंह ने किया।

मैच के पहले हाफ में भारत ने पाकिस्तान पर 1-0 से बढ़त बरकरार रखी। इसके बाद पाकिस्‍तान ने मैच में वापसी करते हुए एक गोल दागकर एक-एक से बराबरी कर ली। इसके बाद भारत की तरफ से रूपेंद्र पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच को 2-2 की बराबरी में ला दिया।

भारत के रामदीप ने शानदार खेल दिखाते हुए बढ़त दिला दी। भारत के 3-2 से आगे बढ़ने के बाद से पाक खिलाड़ियों ने काफी मश्ककत की, गोल करने की, लेकिन वो आखिरी मिनट तक कामियाब नहीं हो सके।

Story first published: Sunday, October 23, 2016, 18:17 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+