एशिया कप जीतने के बाद इस बात से नाराज हुई महिला हॉकी खिलाड़ी

By Mohit

नई दिल्लीः भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशिया कप में जीत हासिल की। पूरे देश को महिला खिलाड़ियों पर गर्व है, लेकिन महिला खिलाड़ी खुश नहीं हैं। खिलाड़ियों किसी भी मैच को लाइव न दिखाने को लेकर खुश नहीं है। बता दें, एशिया कप के किसी भी मैच को लाइव नहीं दिखाया गया, जैसा कि पुरुषों के मैचों को दिखाया जाता है। पिछले महीने हुए एशिया के पुरुषों के मैच को लाइव दिखाया गया था।

विजेता टीम की मोनिका मलिक ने जीत के बाद कहा कि हमें गर्व है, ''हम एशिया के विजेता हैं, पुरुष हॉकी टीम की जीत के बाद हमने भी जीत हासिल की। वहीं हमें थोड़ा दुख है कि हमारे किसी भी मैच को लाइव नहीं दिखाया गया। जैसे की पुरुषों के मैच को दिखाया जाता है।''

महिला खिलाड़ी ने मांग की कि हमें भी पुरुषों से समान दर्जा मिलना चाहिए। हमारी रैंकिंग भी हर रोज सुधर रही है। एक दूसरी खिलाड़ी ने कहा कि अगर हमारे मैच लाइव होते तो मैदान पर हमारा खेल ज्यादा अच्छा होता।

अगर मैच लाइव होते हैं तो दर्शक हमें देखेंगे और हमें काफी स्पोर्ट मिलेगा, इससे हमारे खेल में काफी सुधार भी होगा। एशिया कप में टीम की जीत भूमिका निभाने वाली गोलकीपर सविता पुनिया का कहना है कि उनके मैच लाइव ने दिखाने की वजह से वो काफी निराश हैं।

भारत की महिला टीम ने फाइनल में चीन को 5-4 से हराया था। महिला टीम ने 13 साल बाद एशिया कप जीता है। भारत ने इससे पहले साल 2004 में एशिया कप का खिताब जीता था। वहीं साल 1999 और 2009 में रनर अप बनकर ही संतोष करना पड़ा था। इस खिताब के साथ ही भारत ने 2018 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।

Story first published: Tuesday, November 7, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+