-Staff
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर: वाइल्डकार्ड प्रवेशी रत्निका बत्रा ने डीएससीएल राष्ट्रीय महिला टेनिस चैंपियनशिप जीत ली है। शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में रत्निका ने क्वालीफाईंग खिलाड़ी श्वेता राणा को 6-3, 6-0 से हराया।
14 वर्षीया रत्निका ने अपनी उम्र से अधिक परिपक्व खेल दिखाते हुए इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। खिताबी जीत के बाद रत्निका ने कहा, "0-2 से पिछड़ने के बाद मैं जोरदार मुकाबले की आशा कर रही थी लेकिन मुझे खुशी है कि मैं श्वेता की सर्विस ब्रेक करने में सफल रही। इस मैच में श्वेता ने कई गलतियां कीं जिनका मुझे सीधे तौर पर फायदा मिला।"
रत्निका को पुरस्कार के तौर पर 30 हजार रुपये मिले। इसके अलावा उन्हें एक लाख डॉलर इनामी आईटीएफ टूर्नामेंट में खेलने के लिए वाइल्डकार्ड भी मिला। श्वेता को 20 हजार रुपये मिले।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, October 26, 2008, 14:26 [IST]
Other articles published on
Oct 26, 2008