चैंपियंस ट्रॉफी क्‍वार्टर फाइनल में आज बेल्जियम और भारत का मुकाबला

भुवनेश्‍वर। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दो मैचों में जब हॉकी की टीम इंडिया को हार का सामना देखना पड़ा तो फैंस मायूस हो गए थे लेकिन फिर टीम ने जबर्दस्‍त वापसी की।

आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड पर बड़ी जीत दर्ज कर टीम क्‍वार्टर फाइनल पहुंच गई है। गुरुवार को भारत का मैच बेल्जियम से होगा। जहां बेल्जियम की टीम दुनिया की चौथे नंबर की टीम है तो वहीं भारत की टीम नौंवीं पोजिशन पर है। साफ है कि अगर भारत को अपना मैच जीतना है तो उसे बेहतर खेल दिखाना होगा।

वहीं विशेषज्ञ मान रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों में टीम ने जिस तरह से अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया है उससे तो जीत मुश्किल नहीं लग रही है। वह मानते हैं कि भारतीय टीम अपने फैंस को खुश होने का मौका दे सकती है।

मंगलवार को भारत और नीदरलैंड्स के बीच कलिंगा स्‍टे‍डियम में जो मैच हुआ था उसमें भारत ने 3-2 से नीदरलैंड्स को हराया था। यह न सिर्फ नीदरलैंड्स की हार थी बल्कि 18 वर्षों बाद भारत की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत भी हासिल हुई थी।

भारतीय टीम को टूर्नामेंट के पूल-बी में रखा गया है। भारत को शुरुआत में ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी से 1-0 और फिर वर्ल्‍ड कप की कांस्य पदक विजेता टीम अर्जेटीना से 4-2 से हार का मुंह देखना पड़ा था। इस हार के बाद फैंस काफी निराश थे लेकिन नीदरलैंड्स पर मिली जीत के बाद टीम और फैंस दोनों का ही मनोबल बढ़ा है।

भारतीय कप्तान सरदार सिंह के अनुसार टीम के प्रदर्शन में लगातार सुधार आ रहा है और बेल्जियम के खिलाफ भी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

Story first published: Thursday, December 11, 2014, 9:41 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+