-Staff
नई दिल्ली, 12 अप्रैलः डेविस कप के एशिया-ओसियाना ग्रुप 1 के युगल मैच में शनिवार को भारत ने जापान को 3-0 से पराजित कर दिया। लिएंडर पेस और महेश भूपति की भारतीय जोड़ी ने जापान के सातोशी इवाबुची और ताकाओ सुजुकी को 7-6 (2), 3-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भारत ने अपने दोनों एकल मैच में जीत दर्ज की थी। विश्व की पूर्व नम्बर एक जोड़ी पेस और भूपति ने यह मुकाबला दो घंटे 26 मिनट तक चले संघर्ष में जीता।
रोहन बोपन्ना और प्रकाश अमृतराज ने कल पहले दोनों एकल मैच जीतकर भारत को 2-0 से आगे किया था और अब कप्तान पेस और अनुभवी भूपति ने भारत को 3-0 की अपराजेय बढ़त दिला दी। भारत द्वारा 3-0 की बढ़त हासिल कर लेने से अब रविवार को होने वाले दोनों उलट एकल मैच महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, April 12, 2008, 17:26 [IST]
Other articles published on
Apr 12, 2008