Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्‍ट्रेलियन ओपेन: सानिया की राहें कठिन

मेलबर्न, 17 जनवरी: साल के पहले ग्रैंड स्‍लैम ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में भारतीय टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा के समक्ष बड़ी चुनौती होगी। सोमवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट की महिला एकल स्‍पर्धाओं में सानिया का पहला दौर ही काफी कठिन होगा।

उनका सामना विश्‍व वरीयता सूची में 67वीं रैंकिंग वाली मार्ता दोमाचोवस्का से होगा। बीजिंग ओलंपिक के दौरान कलाई में चोट के कारण सानिया को स्‍पर्धा से बाहर होना पड़ा था। चोट के कारण नेट से बाहर रहीं सानियां रैंकिंग में 27वें स्‍थान से पिछड़ कर 107 वें स्‍थान पर पहुंच गई थीं।

लंबे समय के बाद कोर्ट पर वापसी कर रहीं सानिया के लिए पहले मुकाबले में जीतना आसान नहीं होगा। मार्ता पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वार्टरफाइनल तक पहुंची थीं, जबकि सानिया पिछले साल तीसरे दौर तक ही पहुंच सकी थीं।

सानिया यदि पहले दैर में जीत गईं तो दूसरे दौर में उनकी भिड़ंत दसवीं वरीयता प्राप्त रूस की नादिया पेत्रोवा के रूप से हो सकती है। वो भी काफी कठिन होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+