Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी जूनियर विश्व कप 2016: भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया

लखनऊ। 2016 के हॉकी जूनियर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में आज भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा कर खिताब के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। एक समय 0-1 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

लखनऊ में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने 22 वें मिनट में मार्क सेरेमा के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत की ओर से सिमरनजीत सिंह ने 57वें मिनट में गोल कर भारत की बराबरी कराई। इसके बाद 66वें मिनट में किए गए हरमनप्रीत के गोल ने भारत को विजयी बढ़त दिला दी। भारत ने जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

भारत ने जूनियर हॉकी विश्वकप का अपना एकमात्र खिताब 2001 में जीता था, इसके बाद भारत को अपने दूसरे खिताब का इंतजार है। इस बार भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं।

आज (गुरुवार) 4 क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे। भारत और स्पेन के अलावा अन्य तीन मुकाबले बेल्जियम-अर्जेंटीना, जर्मनी-इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड्स के बीच हैं।

भारत ने जीते हैं ग्रुपलीग के सभी मैच

लखनऊ में खेले जा रहे टूर्नामेंट में ग्रुप लीग के सभी तीन मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की थी। अपने पहले मैच में मेजबान टीम ने कनाडा को 4-0 से मात दी थी।

वहीं दूसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 5-3 से हराया था। इसके बाद तीसरे और अंतिम ग्रुप मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से शिकस्त दी।

भारत के अलावा जर्मनी की टीम भी खिताब की दावेदार मानी जा रही है। जर्मनी छह बार जूनियर विश्वकप का खिताब जीत चुकी है। भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने एक बार जूनियर विश्वकप जीता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+