Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के खिलाफ ODI खेलने से क्रिस गेल ने किया इन्कार, क्रिकेट से लिया ब्रेक

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज की टीम को भारत के दौरे पर तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज से वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल ने खुद को अलग कर लिया है। अगले महीने दिसंबर में खेली जाने वाली यह सीरीज खेलने की बजाए गेल अगले साल के लिए योजनाएं बनाने में अपना ध्यान लगाना चाहते हैं। कैरेबियाई टीम का यह दौरा 6 दिसंबर से टी-20 मैचों की सीरीज के तौर पर शुरू हो रहा है।

गेल टी-20 सीरीज में भी खेलते हुए मुश्किल ही दिखाई देंगे। ईएसपीएन ने गेल के हवाले से कहा है, "वेस्टइंडीज की टीम ने मुझे वनडे खेलने के लिए कहा था, लेकिन मैं नहीं खेलने जा रहा हूं। वे (चयनकर्ता) मुझे युवाओं के साथ खिलाना चाहते थे लेकिन इस साल मैं एक ब्रेक ले रहा हूं।"

गेल साथ ही ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बिग बैश लीग में भी नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा, "मैं बिग बैश में नहीं जा रहा हूं। मैं अभी क्रिकेट को लेकर निश्चिंत नहीं हूं, मैं नहीं जानता हूं कि मेरा नाम बीपीएल में कैसा पहुंचा, लेकिन मैं टीम में ड्राफ्ट किया गया और मुझे पता भी नहीं कि ये कैसा हुआ।"

विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें शायद फैंस हर मैच में खेलते हुए देखना चाहेंगे। भले ही वो ना चलें, लेकिन फैंस को उम्मीद रहती है कि जिस दिन उनका बल्ला चला तो देखने का मजा चार गुना बढ़ जाएगा। हालांकि गेल जिन टीमों के लिए खेलते हैं, उनसे वे निराश हैं। गेल ने मजांसी टी-20 लीग को बीच में ही छोड़ दिया है। वह जोजी स्टार्स के लिए खेलते थे।

टीम का साथ छोड़ने के बाद क्रिक गेल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा कि मैं कुछ मैचों में फ्लाॅप रहूं तो टीम के लिए बोझ बन जाता हूं। गेल ने मजांसी टी-20 लीग में खेले 6 मैचों में 101 रन बनाए। उन्होंने कहा, "जैसे ही मैं दो या तीन मैचों के लिए प्रदर्शन नहीं करता हूं, तो क्रिस गेल टीम के लिए बोझ बन जाता है। मैं केवल इस टीम की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि अभी तक मैंने जितनी भी फ्रेंचाइजियों के लिए क्रिकेट खेला है सभी से यही महसूस किया है। अगर मैं दो से तीन बार रन नहीं बनाऊंगा तो ऐसा लगता है कि एक व्यक्ति विशेष टीम के लिए बोझ है। लोगों को याद नहीं है कि आपने उनके लिए क्या किया है। मुझे सम्मान नहीं मिला है।"

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 8:25 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+