For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय खिलाड़ियों के सपोर्ट में आए क्रिस श्रीकांत, BCCI को दी खास सलाह

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत भारतीय खिलाड़ियों के सपोर्ट में आए हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। श्रीकांत का मानना है कि बायो-बबल थकान खिलाड़ियों के दिमाग में असर डालती है। साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को खास सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि भारत के शेड्यूल पर चर्चा करनी चाहिए।

श्रीकांत ने ट्वीट करते हुए कहा, "मैं खिलाड़ियों का पूरी तरह से समर्थन करता हूं, मानसिक थकान एक वास्तविक चीज है और यह सही समय है कि बीसीसीआई उनके शेड्यूलिंग पर ध्यान दे और सभी खिलाड़ियों का ध्यान रखें। मैं भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करता हूं और अब समय आ गया है कि हम उनकी देखभाल करें।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ना साहस दिखा सके, ना रिस्क उठा सके, हार के बाद बहुत कुछ कह गए विराट कोहली

भारतीय टीम ने लगातार क्रिकेट खेलते हुए टी20 विश्व कप में एंट्री मारी थी। टी20 विश्व कप की समाप्ति के बाद भी भारत तीन टी 20 आई और दो टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा, इसके बाद दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच दक्षिण अफ्रीका का एक ऑल-फॉर्मेट टूर होगा। टी20 विश्व कप में दो हार मिलने के बाद भारतीय टीम का अब सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। इसकी वजह खिलाड़ियों का लगातार क्रिकेट में सक्रिय रहना भी माना जा रहा है। खासकर विराट कोहली, जिन्होंने लगातार क्रिकेट खेलते हुए तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी करने का जिम्मा उठाया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा था कि थकान दिमाग में असर करती। बुमराह ने कहा, ''कभी-कभी आपको ब्रेक की जरूरत होती है। आपको अपने परिवार की याद आती है। हम छह महीने से लगातार खेल रहे हैं। जाहिर तौर पर एक बुलबुले में रहना और अपने परिवार से इतने लंबे समय तक दूर रहना थकान पैदा करने में भूमिका निभाता है। बीसीसीआई ने भी हमें सहज महसूस कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन यह मुश्किल समय है। एक महामारी चल रही है, इसलिए हम चीजें सही करने की कोशिश करते हैं लेकिन कभी-कभी बुलबुला थकान, मानसिक थकान भी हो जाती है।"

Story first published: Tuesday, November 2, 2021, 9:24 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+