माइक हेसन ने बताई 'विराट सेना' की 2 खात बातें, T-20 विश्व में मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में विदेशी दौरे पर बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने के बाद अब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज जीतकर इसकी शुरुआत कर दी है। भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम का क्लीन स्वीप किया।

बताई 2 खास बातें
माइक हेसन का कहना है कि हालात कैसे भी हों लेकिन विदेशी सरजमीं पर तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजों का बेहतर प्रदर्शन और हर परिस्थिति में उम्दा गेंदबाजी ने भारत को हर प्रारूप में मजबूत टीम बनाया है। वहीं जीत का राज उसकी गेंदबाजी में आए बदलाव को माना है। उन्होंने कहा "भारतीय टीम अब काफी बेहतर है और लगातार सुधार ला रही है। उनके गेंदबाज अब हर परिस्थिति में अपना अच्छा योगदान दे रहे हैं। स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों बहुत अच्छे हैं, हालांकि भारत के साथ हमेशा ऐसा नहीं रहा है।"

बल्लेबाजों को लेकर कही ये बात
वही हेसन ने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "भारतीय बल्लेबाज अब विदेशी दौरों पर तेज गेंदबाजों का सामना पूरे जोश से कर रहे हैं। यह टीम काफी प्रतिभाशाली है और इस जीत से उन्हें आगामी आईसीसी टी-20 विश्व कप में मदद मिलेगी।"

टेस्ट में हल्के में ना ले भारत
फरवरी के अंत में भारत 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगा। ऐसे में हेसन ने भारतीय टीम को सलाह दी की वो न्यूजीलैंड को हल्के में ना लें। उन्होंने कहा, ''न्यूजीलैंड के तेज आक्रमण के सामने चुनौती आसान नहीं है। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन खराब रहा, पर पिछले दो तीन सत्र में टीम ने अच्छा खेल दिखाया है। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज भी जीतना चाहेगी लेकिन न्यूजीलैंड में यह इतना आसान नहीं है। आप किसी को भी हल्के में नहीं ले सकते और मुझे यकीन है कि भारत न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
