
स्कूटी पर बैठाकर ले गई दुल्हन
गाैथम की शादी एक तस्वीर को लेकर ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है जिसमें दुल्हन उन्हें स्कूटी पर बैठाकर ले जाती हुई नजर आ रही है। गाैथम ने जिनसे शादी की उनका नाम है अर्चना सुंदर। अचर्ना व गाैथम में पिछले कई समय से अफेयर था। गौतम ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जहां स्कूटी उनकी पत्नी चला रही हैं और वें पीछे बैठकर राइड का मजा ले रहे हैं। गौतम ने लिखा कि आप सभी को हमारी नई यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।

KPL में बटोरी थीं सुर्खियां
हाल ही में, गाैथम ने कर्नाटक प्रीमियर लीग में अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। शिवमोगा लायंस के खिलाफ एक मैच में गौथम ने 56 गेंदों में 134 रनों की धुआंधार पारी खेलकर अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने आठ विकेट झटककर भी सुर्खियां बटोरीं, जिससे उनकी टीम बेल्लारी टस्कर्स ने 70 रन की जीत दर्ज की। केएलपी के इतिहास में गौथम का शानदार शतक सबसे तेज था। इस पारी के बाज जब कृष्णप्पा गौतम से यह सवाल किया गया कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का ज्यादा लुत्फ़ उठाया या गेंदबाजी को तो इसका जवाब देते हुए गौतम ने कहा, "मैं अपनी गर्लफ्रेंड की स्माइल को ज्यादा एन्जॉय कर रहा था।''

IPL 2019 में बिके थे करोड़ों में
कर्नाटक में जन्मे इस ऑलराउंडर को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में रखा है। 2018 की नीलामी में, गौथम को रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा था। साल 2018 में गाैथम ने धमाकेदार खेल दिखाया था जिस दाैरान उन्होंने 15 मैच खेले थे, लेकिन 2019 का सीजन उनके लिए बुरा साबित हुआ जिसमें वह केवल 7 मैच ही खेल सके। उन्हें पिछले सीजन में 6.2 करोड़ में राजस्थान ने फिर अपनी टीम से जोड़ा था। लेकिन उन्होंने केवल एक विकेट लेने के अलावा सात मैचों में 18 रन बनाए, जबकि 2018 सीजन में, इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 15 मैचों में 126 रन बनाकर और 11 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।


Click it and Unblock the Notifications
