For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'बेचारे युवराज सिंह और सुरेश रैना को कोहली ने हमेशा के लिए घर पर बैठा ही दिया'

भारत दौरे पर आ रही न्यूजीलैंड के के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा शनिवार को हुई। भारतीय टीम में एक बार फिर से युवराज सिंह और सुरेश रैना को जगह नहीं मिली।

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आ रही न्यूजीलैंड के के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा शनिवार को हुई। भारतीय टीम में एक बार फिर से युवराज सिंह और सुरेश रैना को जगह नहीं मिली। इन दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने को लेकर फिल्म क्रिटिक, एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ केआरके ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि सुरेश रैना को पिछली बार साल के शुरुआत में इंग्लैंड के साथ हुई टी 20 सीरीज़ में खेलने का मौका मिला था वहीं युवराज सिंह वेस्ट इंडीज़ दौरे पर गई टीम इंडिया के सदस्य थे। उसके बाद से दोनों ही खिलाड़ी टीम में अपनी जगह बना पाने में असफल रहे हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को जब नहीं चुना गया तो केआरके ने ट्वीट कर विराट कोहली पर बड़ा आरोप लगाया है।

केआरके ने ट्वीट किया- "बेचारे युवराज सिंह और सुरेश रैना को विराट कोहली ने हमेशा के लिए घर पर बैठा दिया है। भाई कोई बात नहीं तुम लोग कमेंट्री कर लो।"

बता दें कि केआरके हमेशा से विवादित टिप्पणियां करने के लिए जाने जाते हैं। केआरके के इस ट्वीट के बाद कोहली के फैंस ने उन्हें खूब खरी खोंटी सुनाई। एक फैन ने लिखा कि केआरके को विराट से जलन होती है। विराट ने जो हासिल किया है वह केआरके कभी हासिल नहीं कर सकता। एक दूसरे फैन ने लिखा कि वो लोग (युवी, रैना) अपना कर लेंगे लेकिन तेरे जैसे निगेटिव ट्वीट नहीं करेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+