For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए फिर आगे आए पांड्या बंधु, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की दूसरी खेप पहुंचाई

नई दिल्ली। पूरा देश इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हर रोज लाखो कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं जबकि हजारो लोगों की जान जा रही है। कोरोना काल में लोगों को मेडिकल सेवाओं की किल्लत का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में बेड की कमी, ऑक्सीजन की कमी और जरूरी दवाओं की कमी से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। संकट के इस समय हर कोई जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ा रहा है। क्रिकेट जगत से भी तमाम खिलाड़ी लोगों की अपने स्तर से मदद कर रहे हैं। कप्तान विराट कोहली, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, हनुमा विहारी समेत तमाम क्रिकेटर लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने भी लोगों की मदद के लिए मुहिम शुरू की है।

पांड्या बंधुओं ने कोरोना पीड़ितों के लिए बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसेन्टे्रेटर का इंतजाम किया है। क्रुणाल पांड्या ने इस बाबत एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ऑक्सीजन कंन्सेन्ट्रटर का नया बैच कोविड सेंटर जाने के लिए तैयार है, हम अपने दिलों में हर किसी के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करते हैं। वहीं हार्दिक पांड्या ने ट्वीट करके लिखा हम मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं, इस समय हम सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ना है। बता दें कि दोनों ही भाइयों ने इस माह की शुरुआत में ही लोगों की मदद की शुरुआत की थी।

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि यह मुश्किल समय है और हमे एक साथ मिलकर लड़ने की जरूरत है। हमारी छोटी सी मदद भी लोगों की जान बचा सकती है। हमने बतौर एक परिवार की तरह अपनी मां से बात करने के बाद लोगों की मदद का फैसला लिया है और मुश्किल की इस घड़ी में हम अपना योगदान देंगे। शुरुआत में पांड्या बंधुओं ने 200 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध करवाए थे। इसके बाद एक बार फिर से इसकी दूसरी खेप को भेजा जा रहा है। बता दें कि दोनों ही भाई भारतीय टीम में सीमित ओवर की टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल में भी दोनों भाई मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।

Story first published: Monday, May 24, 2021, 13:06 [IST]
Other articles published on May 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+