VIDEO: कोच रवि शास्त्री के सामने हुई इन युवा खिलाड़ियों की 'रैगिंग', सीनीयर खिलाड़ी भी रहे मौजूद
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगले साल होने वाले विश्वकप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे इंग्लैंड दौरे में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने दो मैच आयरलैंड के साथ खेले थे जिसमें दोनो ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने आयरलैंड को करारी शिकस्त दी थी, वहीं इंग्लैंड के साथ खेल गए एक टी-20 मुकाबले में भी भारत की टीम ने इंग्लैंड पर 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी। इसी दौरान भारतीय ए टीम ने भी इंग्लैंड में धमाकेदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की, इसके बाद आईपीएल और इस सीरीज के प्रदर्शन को देखते हुए इस टीम के दो खिलाड़ी दीपक चाहर और क्रुणाल पांड्या तो टीम में शामिल किया गया है। ये दोनो खिलाड़ी अब भारतीय टीम का हिस्सा हैं लेकिन इससे पहले इन्हें कोच और सीनीयर खिलाड़ियों के सामने कुछ सवालों के जवाब भी देने पड़े। इसका वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
|
दीपक चाहर की लगी क्लास
इस वीडियो में सबसे पहला नंबर दीपक चाहर का आया जब उन्हें कुर्सी में खड़ा करके पूछा गया तुम कहा से हो और कैसा लग रहा है? चाहर ने भी इस सवाल का मस्ती भरे अंदाज में जवाब देते हुए कहा मेरा नाम दीपक चहर है। आगरा से हूं वैसे खेलता राजस्थान से हूं। सबका सपना होता है कि हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करें। आप सभी के साथ खेलकर बहुत अच्छा लगेगा।
— Mostly Sane.. (@Crichipster) July 4, 2018 |
क्रुणाल पांड्या की भी लगी क्लास
चाहर के बाद बारी आई हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या की। कुर्सी पर चढ़ते ही उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इसके बाद पीछे से कुछ खिलाड़ी बोले, पहले अपना नाम बताओ, जिसके बाद उन्होंने कहा- मेरा नाम क्रुणाल पंड्या है। मैं बड़ौदा, गुजरात से हूं, जो भारत में है।

लंबे दौरे पर है भारतीय टीम
गौरतलब हो कि भारतीय टीम 81 दिन के लंबे दौरे पर इंग्लैंड गई है। इस दौरान भारत को इंग्लैंड के साथ 3 टी-20 और 3 वनडे के साथ 5 टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में फिटनेस के कारण कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और इन दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
