For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रुणाल पांड्या ने की मेल, छोड़ दी क्रिकेट करियर में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने अपने क्रिकेट करियर में मिली हुई एक बड़ी जिम्मेदारी को अब छोड़ दिया है। 30 वर्षीय क्रुणाल ने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष प्रणव अमीन को शुक्रवार, 26 नवंबर को एक ईमेल के माध्यम से अपना फैसला बताया। क्रुणाल ने बड़ौदा क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। अहमदाबाद में जन्मे पांड्या ने आखिरी बार सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के 20221-22 संस्करण में टीम की कप्तानी की थी।

क्रुणाल पांड्या के नेतृत्व में बड़ौदा का अभियान काफी खराब रहा था क्योंकि वे एलीट ग्रुप बी में पांच में से केवल एक गेम जीतने में सफल रहे। छत्तीसगढ़ पर छह विकेट से जीत के अलावा, टीम अन्य मुकाबलों में काफी हद तक तनावपूर्ण थी। क्रुणाल खुद 20.75 की औसत से 83 रन बनाकर और 5.94 की इकॉनमी रेट से छह विकेट ही ले सके थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई का ये बल्लेबाज हुआ रिलीज तो करोड़ों में लग सकती है बोली

खेलने के लिए उपलब्ध क्रुणाल पांड्या
क्रुणाल ने एक ईमेल में लिखा, "मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं मौजूदा घरेलू सत्र में बड़ौदा की कप्तानी करने के लिए अनुपलब्ध रहूंगा। हालांकि, मैं टीम के लिए खेलने के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहूंगा। मैं बड़ौदा क्रिकेट को टीम के सदस्य और खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। मेरा समर्थन और योगदान हमेशा टीम के सर्वोत्तम हित में रहेगा।"

सामने आ रहीं रिपोर्टों के अनुसार, केदार देवधर को कप्तान के रूप में नियुक्त करने की सबसे अधिक संभावना है, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर भार्गव भट्ट को उप-कप्तान बनाया जा सकता है। आगामी विजय हजारे ट्रॉफी से पहले इन दोनों को नेतृत्व के पदों पर नियुक्त किया जाना तय है। इस साल की शुरुआत में एसएमएटी के फाइनल में उनका मार्गदर्शन करने के बाद देवधर को बड़ौदा का नेतृत्व करने का पूर्व अनुभव है।

क्रुणाल को दो सत्र पहले उनके कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन वह अपनी इस जिम्मेदारी के समय मुश्किलों में भी फंस गए थे। पिछले साल, उन्हें दीपक हुड्डा से प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा, जिन्होंने उन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। हुड्डा बाद में राजस्थान चले गए। हुड्डा ने लिखा था, "इस समय, मैं निराश, उदास और दबाव में हूं। पिछले कुछ दिनों से, मेरी टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या मेरे साथियों और राज्य की अन्य टीमों के सामने मेरे प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो रिलायंस स्टेडियम वडोदरा में भाग लेने के लिए आए हैं।" क्रुणाल 2013 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्होंने लगभग 200 विकेट लेकर 4200 से अधिक रन बनाए हैं।

Story first published: Saturday, November 27, 2021, 8:52 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+