For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: कुणाल पांड्या ने इस ओवर में छीन ली पंजाब से जीत, कर दिया सभी को हैरान

नई दिल्ली। आईपीएल का यह मुकाबला इन दिनों रोमांचक दौर से गुजर रहा है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार चैंपियन रही मुंबई की टीम के लिए इस साल का सफर उतना खास नहीं रहा है, प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए उन्हें हर मुकाबला जीतने की दरकार है। ऐसे में मुंबई ने पंजाब के साथ खेले गए मुकाबले में अपनी जीत की शुरुआत कर दी है। दरअसल अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच चुकी मुंबई के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद खास था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने उन्हें 175 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार ने भी कल टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन लुईस ने एक बार फिर निराश किया।हालांकि मुंबई की टीम ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया औऱ कप्तान रोहित शर्मा और पांड्या ब्रद्रर्स ने मैच के साथ-साथ लोगों का दिल भी जीत लिया।

किया कुछ ऐसा कमालः मुंबई की टीम को आखिरी 17 गेंदों पर जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी और क्रीज पर मौजूद थे रोहित शर्मा और कुणाल पांड्या जो अपने छोटे भाई के बोल्ड होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। 18वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने शानदार चौका लगा दिया जिससे मुंबई के फैंस की उम्मीदें बढ़ गई की जब तक रोहित मैदान में हैं तब तक चिंता की कोई बात नहीं है। तीसरी गेंद पर कुणाल पांड्या को उन्होंने सिंगल की मदद से स्ट्राइक दी और फिर कुणाल ने तो कमाल ही कर दिया। कुणाल ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया अब मुंबई को जीत के लिए 15 गेंदों पर 30 रन की जरूरत थी। इस ओवर की आखिरी गेंद पर भी कुणाल ने छक्का जड़कर मैच को अपने पाले में खींच लिया। उन्होंने अगले ओवर में भी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर मैच को एक ओवर पहले ही समाप्त कर दिया।

Story first published: Saturday, May 5, 2018, 10:31 [IST]
Other articles published on May 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+