For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी की तरह बनना चाहता है ये क्रिकेटर, बयां की 'दिल की बात'

नई दिल्ली। टीम इंडिया की सीनियर टी20 टीम में जगह बनाने वाले क्रुणाल पांड्या ने अपने दिल की बात कही है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में टीम में जगह बनाने वाले उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के दिल की बात जानकर एक एहसास हो गया है कि वह एमएस धोनी के फैन हो गए हैं। क्रुणाल पांड्या जब से एमएस धोनी से मिले हैं तभी से उनका गुणगान करना शुरू कर दिए हैं। ऐसा भी नहीं है कि वह धोनी की फैन लिस्ट में पहले हैं प्लेयर हैं।

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिला है मौका

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम में जगह पाने वाले क्रुणाल पांड्या अभी कुछ ही महीने पहले इंग्लैंड टूर पर सीनियर टीम के साथ जुड़े थे। क्रुणाल पांड्या को टी20 सीरीज के लिए चुना गया था। हालांकि, उनको मौका नहीं मिला लेकिन टीम के साथ ड्रैसिंग रूम शेयर जरूर करने को मिला। यहीं से क्रुणाल धोनी के फैन हो गए। इन्हीं कुछ दिनों में उन्होंने धोनी से इतना कुछ सीख लिया कि वो माही भाई की तरह बनना चाहते हैं।

क्रुणाल 6 दिन थे टीम के साथ

वैसे भी हर कोई कहता है कि धोनी का टीम इंडिया का ड्रैसिंग रूम शेयर करना ही काफी है। भले ही वह मैदान पर अच्छा परफॉर्म ना कर पाएं। धोनी टीम के मेंटॉर की भूमिका में होते हैं और यंग प्लेयर्स को बहुत कुछ सिखाते हैं। इसी बात को लेकर क्रुणाल पांड्या ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "मैं बहुत कम समय के लि वहां था। मैं इंडिया ए के साथ लेकिन इसी बीच मुझे सीनियर टीम में चुन लिया गया। यहा मैंने माही भाई(एमएस धोनी) के साथ 6 दिन बिताए और उन्हें ऑब्जर्व किया।"

क्रुणाल पांड्या ने आगे बताया, "इन 6 दिनों के बाद मैंने खुद को बोल दिया कि मैं धोनी जैसा बनना चाहता हूं। क्योंकि वह बहुत 'डाउन टू अर्थ' हैं।" बहरहाल, क्रुणाल पांड्या को टीम इंडिया में फिर से जगह मिली है। ऐसे में कहा जा सकता है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ईडन गार्डन, कोलकाता में खेल सकते हैं। अगर ऐसा है तो फिर से हार्दिक और क्रुणाल पांड्या एक साथ एक टीम में खेलते नज़र आएंगे, जैसे वह मुंबई इंडियंस में आते हैं।

Story first published: Friday, November 2, 2018, 16:48 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+