For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रुणाल पांड्या के पास मिला ज्यादा 'गोल्ड', DRI ने मुंबई एयरपोर्ट पर रोका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) द्वारा मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोका गया। इसका कारण था क्रुणाल के पास से अनडिस्क्लोस्ड गोल्ड और कुछ अन्य कीमती चीजें मिलना।

DDR सूत्रों के अनुसार, क्रुणाल के पास अघोषित गोल्ड, जिनमें सोने के 2 कंगन, कुछ महंगी घड़ियां और कई कीमती सामान मिले हैं। क्रुणाल ने इसका डिक्लेरेशन नहीं किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक वर्ष से अधिक समय तक विदेश में रहने वाले व्यक्ति 50 हजार रुपए तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकते हैं। जबकि महिलाओं के लिए ये छूट 1 लाख रुपए तक की है। ड्यूटी फ्री की शर्तें सिर्फ सोने के आभूषणों पर लागू हैं। सोने के सिक्कों और बिस्किट्स पर ड्यूटी देना पड़ता है।

हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल यूएई से आईपीएल खेलकर मुंबई लौटे हैं। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। मुंबई ने 10 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल खिताब जीता, जिसके बाद आज टीम के खिलाड़ी यूएई से स्वदेश लौटे हैं। डीआरआई सूत्रों ने इसकी जानकारी दी कि क्रुणाल को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोका गया।

गाैर हो कि मुंबई इंडियंस ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी साल खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल के बाद 25 सदस्यीय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई, जबकि बाकी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए।

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 19:56 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+