For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के खिलाफ 'मांकडिंग' की कोशिश, वीडियो में देखें फिर कैसे बचे 'माही'

IPL 2019 CSK vs MI :MS Dhoni Gets 'Mankading' Warning From Krunal Pandya |वनइंड़िया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिला। चेन्नई चारों खाने चित्त होते नजर आई और मुंबई ने 37 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी 21 गेंदों में 12 रन बना सके। धोनी बल्लेबाजी से तो प्रभावित नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने जैंटलमैन गेम दिखाते हुए सबका ध्यान खींच लिया। धोनी जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हे मांकडिंग तरीके से आउट करने की कोशिश की गई। लेकिन रिप्ले में देखा गया कि धोनी क्रीज के बाहर तो निकले ही नहीं हैं।

दरअसल, यह वाक्या उस समय देखने को मिला जब 14वें ओवर का सामना केदार जाधव और धोनी कर रहे थे। मुंबई के लिए यह ओवर क्रुणाल पांड्या फेंकने आए। ओवर की चाैथी गेंद फेंकने के लिए जैसे ही क्रुणाल आगे बढ़े तो उन्होंने धोनी के कदमों को आगे बढ़ता देख उन्हें मांकड आउट करने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही क्रुणाल विकटों की ओर हाथ गेंद बढ़ाने लगे तो उन्होंने देखा की धोनी का बल्ला तो क्रीज पर ही है। धोनी ने कदम जरूर आगे बढ़ाए, लेकिन उन्होंने क्रिकेट के नियमों का पालन करते हुए बल्ला क्रीज से उठाया ही नहीं था। ऐसे में धोनी ने साबित कर दिया उनका खेल के प्रति हमेशा सम्मान है। वहीं सोशल मीडिया पर क्रुणाल की इस हरकत की आलोचना की जा रही है।

याद आया अश्विन-बटलर का आपसी विवाद
क्रुणाल की इस हरकत के साथ ही सबको टूर्नामेंट के चाैथे मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन द्वारा राजस्थान राॅयल्स के जोस बटलर को मांकड आउट करने का मामला याद आ गया। बता दें कि बटलर अश्विन के गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज से बाहर निकल गए थे। तभी अश्विन ने विकटों से गेंद मारकर मांकड आउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद अश्विन की खूब आलोचना हुई थी। वो इसलिए, क्योंकि आउट करने से पहले आपको एक बार बल्लेबाज को चेतावनी देना जरूरी है। लेकिन अश्विन ने उन्हें चेतावनी नहीं दी।

Story first published: Thursday, April 4, 2019, 13:34 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+