ट्विटर से जुड़े सचिन तेंदुलकर
मुंबई। टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर से जुड़ गए हैं। क्रिकेट के मैदान पर रनों की बरसात करने वाले मास्टर ब्लास्टर ने मंगलवार को ट्विटर पर दस्तक दी। खास बात यह है कि महज एक घंटे में एक हजार लोग उनके फॉलोवर बन गए। देखते ही देखते फॉलोवर्स की संख्या हजारों में पहुंच गई।
सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बॉलिवुड दिग्गजों के बाद अब क्रिकेट के दिग्गज भी ट्विटर पर दस्तक दे रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने इसकी शुरूआत कर दी है। मंगलवार रात अपने पहले ट्वीट मैसेज में सचिन ने कहा, "आखिरकार असली एसआरटी (सचिन रमेश तेंदुलकर) ट्विटर पर आ गया। सबसे पहले वेस्टइंडीज में मौजूद अपने साथियों को शुभकामनाएं देना चाहूंगा।"
पढ़ें- सचिन तेंदुलकर से जुड़ी खबरें
आगे सचिन कहते हैं, "यहां (ट्विटर) पर कुछ समय में ही जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उस पर मैं यकीन नहीं कर पा रहा। यह अद्भुत है। वैसे आज (मंगलवार) की शाम शानदार रही। मैंने अपने कुछ अजीज दोस्तों के साथ भोजन किया।" ट्विटर पर सचिन को प्रशंसकों के अलावा उनके करीबी मित्रों ने भी स्वागत किया है। भारतीय टीम के गेंदबाज जहीर खान ने कहा, "हां, अब ट्विटर पर असली सचिन तेंदुलकर आ चुके हैं।"
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ट्वीट किया, "देश के वास्तविक रॉक स्टार सचिन तेंदुलकर ट्विटर पर आ चुके हैं। आप लोग उन्हें ढेर सारा प्यार दीजिए। इसके वह हकदार हैं।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications