Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND-AUS ODI में कर्नाटक क्रिकेट संघ ने की 1 गलती, दिया 50,000 रुपए का जुर्माना

नई दिल्ली: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को एक गलती के चलते 50 हजार रुपए का जुर्माना भुगतना पड़ा है। यह मामला पिछले रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान का है जब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिंगल यूज प्लास्टिक और फ्लेक्स के उपयोग की अनुमति दी गई थी जिसके चलते केएससीए को बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी) के कोप का शिकार बनना पड़ा।

चारों ओर बिखरे प्लास्टिक के सामानों को खोजने के बाद अधिकारियों ने क्रिकेट संस्था पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

बीबीएमपी प्रतिनिधि मैच के अगले दिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उनके वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक ने देखा कि स्टैंड से प्लास्टिक की चीजें साफ नहीं हुई थीं। बीबीएमपी ने बाद में जुर्माना लगाया।

केएससीए के प्रवक्ता विनय मृथुंजय ने कहा कि स्टेडियम में प्लास्टिक के कप के उपयोग पर प्रतिबंध है और उन्हें आश्चर्य है कि बीबीएमपी ने उनका स्टेडियम में उनका इस्तेमाल पाया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के अधिकारियों ने इस घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

प्लास्टिक एपिसोड को छोड़ दिया जाए तो इस मैदान पर, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर पहला मैच 10 विकेट से हारकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली। रोहित शर्मा ने स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी को बेअसर करने वाली एक और शतकीय पारी खेली जबकि कप्तान विराट कोहली ने 89 रन बनाए और भारत ने 287 रनों के लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया था। मोहम्मद शमी ने पहले कंगारुओं के स्कोर पर ब्रेक लगाने के लिए चार विकेट लिए।

भारतीय टीम को अब लंबे और सफल घरेलू क्रिकेट सीजन के न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है जिसके लिए टीम इंडिया कीवीलैंड पहुंच चुकी है जहां पर 24 जनवरी से भारत का पहला मैच होगा। यह 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच होगा। टी20 के बाद भारत को 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं।

Story first published: Thursday, January 23, 2020, 6:46 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+